Corona Vaccination: तीसरे चरण के पहले दिन 15.28 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, अब तक 6.75 करोड़ लोगों को लगा टीका

By: Pinki Fri, 02 Apr 2021 09:49:26

Corona Vaccination: तीसरे चरण के पहले दिन 15.28 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, अब तक 6.75 करोड़ लोगों को लगा टीका

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो 81 हजार 398 मरीज मिले है जबकि 50 हजार 384 ठीक हुए और 468 लोगों की मौत हुई। देश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी तेजी लाई जा रही है। आपको बता दे, गुरुवार 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू हो गया है। इस फेज में 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगने शुरू हो गए है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक कुल 6.75 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। तीसरे फेज के पहले दिन 15 लाख 28 हजार 639 लोगों को वैक्सीन दी गई। देश में टीकाकरण के 76वें दिन कुल 17 लाख 47 हजार 94 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसमें 16 लाख 20 हजार 746 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1 लाख 26 हजार 348 को दूसरी खुराक मिली। आपको बता दे, देश में 45 साल और उससे अधिक उम्र के 4 करोड़ 1 लाख 6 हजार 304 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

इससे पहले टीकाकरण के 75वें दिन 31 मार्च को 20,63,543 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 17,94,166 लोगों को पहली खुराक और 2,69,377 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

6.75 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीनेशन का पहला फेज 16 जनवरी को शुरू किया गया था। सबसे पहले इसमें हेल्थ वर्कर्स को शामिल किया गया था। इसके बाद 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी पुलिस, सफाईकर्मियों को इसमें शामिल किया गया। इसके बाद 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग और 45 साल या ज्यादा उम्र के लोग जो गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उन्हें वैक्सीन दी गई।

रात्रि 8 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में अब तक कुल 6 करोड़ 75 लाख 36 हजार 392 टीके लगाए गए हैं। इनमें 88 लाख 48 हजार 558 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है, जबकि 52 लाख 63 हजार 108 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। इनके अलावा अग्रिम मोर्चे के 93 लाख 99 हजार 776 कर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 39 लाख 18 हजार 646 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 4,01,06,304 लाभार्थी भी शामिल हैं।

टीकाकरण अभियान के 76वें दिन गुरुवार को (रात 8 बजे तक) कुल 17 लाख 47 हजार 94 टीके लगाए गए।मंत्रालय ने कहा, 16 लाख 20 हजार 746 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिली और 1 लाख 26 हजार 348 लोगों को दूसरी खुराक मिली। आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 45 या उससे अधिक आयु वर्ग के 15 लाख 28 हजार 639 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई।

सरकार का टारगेट अगले 40 दिनों के भीतर 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन करना है। टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए जाएंगे। वैक्सीन की डोज देने के लिए बड़ी संख्या में वैक्सीनेटरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। वैक्सीनेशन सेंटरो को 12 घंटे तक खुला रखा जाएगा, ताकि लोग अपना वैक्सीनेशन करा सकें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com