Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुआ 18+ के सभी लोगों का पूर्ण वैक्सीनेशन, 9 जिले ऐसे जहां पूरा हुआ सिंगल डोज का भी टारगेट

राजस्थान से अच्छी खबर है जहां प्रतापगढ़ ऐसा पहला जिला बना जहां 18+ के सभी लोगों का पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले जो इस एज ग्रुप का लक्ष्य निर्धारित किया था उस लक्ष्य से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 12:01:26

राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुआ 18+ के सभी लोगों का पूर्ण वैक्सीनेशन, 9 जिले ऐसे जहां पूरा हुआ सिंगल डोज का भी टारगेट

कोरोना की तीसरी लहर का दौर जारी हैं जहां वैक्सीनेशन को स्पीड दी जा रही हैं और 31 जनवरी से पहले वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत टारगेट रखा गया हैं। इस बीच राजस्थान से अच्छी खबर है जहां प्रतापगढ़ ऐसा पहला जिला बना जहां 18+ के सभी लोगों का पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले जो इस एज ग्रुप का लक्ष्य निर्धारित किया था उस लक्ष्य से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। प्रतापगढ़ के अलावा राज्य के अन्य जिलाें की स्थिति देखे तो जयपुर, बूंदी, उदयपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, अलवर और हनुमानगढ़ ऐसे जिले है, जहां वैक्सीन की सभी लोगों को कम से कम एक डोज लग चुकी है। वैक्सीनेशन के मामले में अभी जालोर जिला सबसे पीछे चल रहा है, जहां अब तक टारगेट ग्रुप के 84 फीसदी लोगों को भी वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है।
राजस्थान मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से मिली रिपोर्ट प्रतापगढ़ जिले में 6 लाख 52 हजार 61 डोज लगाने का लक्ष्य था। इसके मुकाबले 6 लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों को अब तक दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। प्रतापगढ़ में अब तक लक्ष्य के मुकाबले 12 हजार से ज्यादा लोगों को पूरी तरह वैक्सीनेट किया जा चुका है। राजस्थान स्वास्थ्य निदेशालय में टीकाकरण परियोजना के निदेशक डॉ। रघुराज सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक पूरे राज्य में लक्ष्य के करीब 75 फीसदी लोग वैक्सीनेट हो चुके है। राज्य में इस एज ग्रुप के कुल 5 करोड़ 14 लाख 95,402 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है, जबकि 3 करोड़ 85 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों का पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका