न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंभ बनेगा कोराना का सुपर स्प्रेडर! 14 अप्रैल को शाही स्नान में 25 लाख श्रद्धालु जुटने की संभावना

देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। ऐसे में हरिद्वार में हो रहे कुंभ मेले में पहुंचे लाखों की भीड़ कोरोना सुपर स्प्रेडर बन सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 3:21:56

कुंभ बनेगा कोराना का सुपर स्प्रेडर! 14 अप्रैल को शाही स्नान में 25 लाख श्रद्धालु जुटने की संभावना

देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। ऐसे में हरिद्वार में हो रहे कुंभ मेले में पहुंचे लाखों की भीड़ कोरोना सुपर स्प्रेडर बन सकती है। मेला प्रशासन के अनुमान के मुताबिक इस समय हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में करीब 1.5 लाख लोग मौजूद हैं। लेकिन, प्रशासन के मुताबिक, 14 अप्रैल को शाही स्नान के दिन भीड़ 20 से 25 लाख तक पहुंच सकती है। स्थानीय प्रशासन खुद मान रहा है कि मेले में दो गज दूरी और मास्क जैसे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाना मुश्किल हो रहा है। शाही स्नान के दौरान यह लगभग नामुमिकन होगा। ऐसे में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल सकता है। अधिकारी सुपर स्प्रेडर जैसी बातों को मान रहें हैं, लेकिन इसको रोकने की इनके पास कोई योजना नहीं है।

coronavirus,uttarakhand,kumbh mela 2021,corona spreader,hindi news

कुंभ मेले में भीड़ बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर यह बहस भी तेज होती जा रही है कि पिछले साल दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में महज 2,000 लोगों के जमावड़े को सुपर स्प्रेडर बताया गया था, लेकिन कुंभ को लेकर खामोशी है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य हिमाल अख्तर कहते हैं कि कि पिछली बार तब्लीगी जमात पर कोरोना फैलाने का जो आरोप मढ़ा गया था, वह गलत था। वहां, लोग कोरोना बढ़ने से पहले ही आ चुके थे। अचानक आवाजाही रुकने और पहले का कोई अनुभव न होने की वजह से लोग इधर-उधर भागे। लेकिन इस बार तो अनुभव भी है। कुंभ में बेहिसाब भीड़ जुट रही है, क्या कोरोना वहां नहीं पहुंचेगा? क्या कुंभ के बाद लोग अलग-अलग राज्यों में नहीं जाएंगे? क्या तब्लीगी जमात ही कोरोना स्प्रेडर थी? आपको बता दे, पिछले 24 घंटों मे उत्तराखंड में संक्रमण के 1,334 मामले आए हैं और 7 मौतें हुई हैं। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 7,846 एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती