न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Corona Updates: लखनऊ में लग सकता है लॉकडाउन, राज्य के कानून मंत्री ने कहा- हालात चिंताजनक

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों से जुड़े आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 3:01:37

UP Corona Updates: लखनऊ में लग सकता है लॉकडाउन, राज्य के कानून मंत्री ने कहा- हालात चिंताजनक

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों से जुड़े आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि लखनऊ के स्थिति बहुत चिंताजनक है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, न तो मरीजों को समय पर एंबुलेंस मिल रही है और न ही उनका इलाज हो पा रहा है। कानून मंत्री ने लिखा अगर खराब व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया तो लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने लिखा है कि प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना की जांच बंद हो गई है, जो बेहद गलत है। शहर में इस वक्त 17 हजार कोविड जांच किटों की ज़रूरत है, लेकिन 10 हजार ही मिल रही हैं। मंत्री का कहना है कि लोग लगातार मदद के लिए फोन कर रहे हैं, लेकिन सुविधा नहीं है। इसलिए मदद भी नहीं हो पा रही है।

coronavirus,uttar pradesh,lucknow,lockdown,yogi government,hindi news

मंत्री ने अपनी चिट्ठी में अपील की है कि अस्पतालों में बेड की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए, टेस्टिंग पर भी ज़ोर दिया जाए। मंत्री ने कहा कि लखनऊ में बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 8 अप्रैल को मैं खुद CMO के ऑफिस जा रहा था, लेकिन हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने फोन पर आश्वासन दिया तो मैं नहीं गया। उसके बाद भी परिस्थितियों में कोई सुधार नहीं हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने पत्र में अनुरोध किया है कि कोविड-19 अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। जांच की संख्या बढ़ाई जाए और प्राइवेट हॉस्पिटल, इंस्टीट्यूट और पैथोलॉजी में जांच फिर शुरू की जाए। पहले की तरह रैंडम टेस्ट शुरू किए जाएं और RT-PCR की जांच रिपोर्ट 24 घंटे में दी जाए। मंत्री ने आगे कहा कि गंभीर रोगियों को तुरंत भर्ती कराने की सुविधा दी जाए। रेमडेसिविर इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। जो हार्ट, किडनी, लीवर, कैंसर डायलिसिस और अन्य रोग से जूझ रहे हैं, उनकी और भी अधिक दयनीय स्थिति है, क्योंकि उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है।

बता दें कि सोमवार को बीते 24 घंटे में 13 हजार 685 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब 81 हजार 876 एक्टिव केस हैं, जबकि 72 लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9 हजार 224 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के 13 हजार 685 नए मरीजों के साथ ही 3 हजार 197 मरीज ठीक हुए हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त एक्टिव मामलों की संख्या 81 हजार 576 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल