न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: संक्रमण दर में हुआ जबरदस्त इजाफा, 12 से बढ़कर 18 फीसदी हुई; पिछले 24 घंटे में मिले 4414 नए मरीज

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा कम मरीज सामने आए। राज्य में 4414 नए संक्रमित केस मिले, जबकि 103 लोगों की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 May 2021 10:37:27

राजस्थान: संक्रमण दर में हुआ जबरदस्त इजाफा, 12 से बढ़कर 18 फीसदी हुई; पिछले 24 घंटे में मिले 4414 नए मरीज

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 5 हजार से कम मरीज सामने आए। राज्य में 4414 नए संक्रमित केस मिले, जबकि 103 लोगों की मौत हुई। राज्य में भले ही कोरोना केस कम हुए है लेकिन इसके पीछे कारण टेस्टिंग बहुत कम होना है। राज्य में आज 24,370 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। आज मिले मरीजों के बाद संक्रमण की दर में जबरदस्त इजाफा हुआ है और यह 12 से बढ़कर 18 फीसदी पर पहुंच गई। राज्य में आज जिलेवार स्थिति देखें तो इसमें काफी सुधार दिख रहा है। लंबे समय बाद जयपुर में एक हजार से कम केस आए। जयपुर में आज 804 नये पॉजिटिव केस मिले हैं, जो सबसे ज्यादा है। इसके अलावा कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जहां 500 से ऊपर संक्रमित मिले हो। जयपुर में आज 17 लोगों की कोरोना से जान भी गई है।

राजस्थान में रिकवरी तेजी से होने लगी है। इसी का परिणाम है कि बीते 10 दिन के अंदर राज्य में 1 लाख 12 हजार 878 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए। 14 मई को प्रदेश में 2.12 लाख एक्टिव केस थे, जो आज दिन तक कम होकर 99 हजार पर पहुंच गए। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 16,654 मरीज ठीक हुए है।

राज्य में अभी भी मौत की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। आज भी राज्य में कुल 103 लोगों की कोरोना से जान गई है। पिछले 10 दिन की रिपोर्ट देखें तो 1334 लोगों की कोरोना से जान चली गई। सबसे ज्यादा जयपुर में 1764 लोगों की जान इस बीमारी से गई है। इसी तरह जोधपुर में 1021, उदयपुर 599 बीकानेर 452 और कोटा में 414 लोगों ने अब तक इस बीमारी से दम तोड़ दिया।

26 मई से बंद हो सकता है टीकाकरण

राजस्थान में 18 से 44 उम्र की कैटेगरी वाले लोगों के वैक्सीनेशन पर संकट मंडराने लगा है। राज्य सरकार के पास इस आयु वर्ग के लिए पर्याप्त वैक्सीन का स्टॉक ही उपलब्ध नहीं है। सरकार को अभी तक इस वर्ग के लिए कंपनियों से 14.95 लाख डोज ही मिले हैं, जिसमें से रविवार तक 13.16 लाख डोज लगाए जा चुके हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो 18 से 44 एज ग्रुप वालों को हर रोज 50 से 60 हजार के बीच डोज लगाए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने कंपनियों से अब तक इस एज ग्रुप के लिए कुल 14,94,750 डोज मंगाई है। रविवार तक 13,16,193 डोज लग चुके हैं। आज भी इस ग्रुप के लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में अगर अब वैक्सीन नहीं आई तो बुधवार से प्रदेश में इस एज ग्रुप वालों का वैक्सीनेशन प्रोग्राम बंद हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल