न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना हुआ बेकाबू, इन जिलों में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, आज शाम तक हो सकता है ऐलान

आज रविवार दोपहर 12:30 बजे से सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक चल रही है। खबर है कि इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 1:23:47

राजस्थान में कोरोना हुआ बेकाबू, इन जिलों में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, आज शाम तक हो सकता है ऐलान

राजस्‍थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 9046 नए मरीज मिले, वहीं 37 लोगों की मौत भी हुई है। सीएम अशोक गहलोत ने इसे लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर करीब साढे 3 घंटे समीक्षा की। वहीं, आज रविवार दोपहर 12:30 बजे से सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक चल रही है। खबर है कि इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है। संभावना यह जताई जा रही है कि ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में 15 दिन का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। राजस्‍थान में अगर सबसे ज्यादा संक्रमण वाले जिलों की बात करें तो अभी जयपुर, जोधपुर , कोटा, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर, अलवर और भीलवाड़ा आदि जिले इसमें शामिल हैं। फिलहाल इनमें से कुछ जिलों के लिए लॉकडाउन का निर्णय किया जा सकता है। बैठक में अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं जिन पर राज्य सरकार आज होने वाली बैठक में निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना के कारण देश में नाजुक हालात बन चुके हैं और अविलंब फैसले लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्द से जल्द राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्ययोजना बनानी चाहिए।

बता दें कि शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में उच्च अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा लॉकडाउन का सुझाव दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि एक-दो दिन का कर्फ्यू ज्यादा कारगर नहीं है और संक्रमण रोकने के लिए 15 दिन का लॉकडाउन किया जाना चाहिए। वहीं आज को दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें इस मसले पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम 5:00 बजे फिर से कोविड समीक्षा बैठक होगी जिसे सभी के लिए ओपन रखा जाएगा। इन दोनों बैठकों के बाद राज्य सरकार कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेगी जिनमें लॉकडाउन का फैसला भी शामिल हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल