न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन!, गहलोत सरकार ने बनाई ये रणनीति, केंद्र पर बनायेंगे दबाव

गहलोत सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन करने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनायेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 10:49:25

Rajasthan: 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन!, गहलोत सरकार ने बनाई ये रणनीति, केंद्र पर बनायेंगे दबाव

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए गहलोत कैबिनेट की गुरुवार शाम 5 बजे सीएमआर में अहम बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि गहलोत सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन करने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनायेगी। यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली। पूरी बैठक में कोरोना का मुद्दा छाया रहा। दरअसल, शु्क्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीसी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी में प्रधानमंत्री के समक्ष निशुल्क वैक्सीनेशन का मुद्दा उठाएंगे। यदि केन्द्र सरकार पल्ला झाड़ लेती है तो फिर राज्य सरकार निशुल्क वैक्सीनेशन की घोषणा कर सकती है। लेकिन इससे पहले केन्द्र सरकार पर बनाया लगातार दबाव बनाया जाएगा।

आपको बता दे, 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों लोगों का वैक्सीनेशन करवाने के लिये केन्द्र सरकार ने राज्यों को अपने स्तर कंपनियों से सीधे वैक्सीन खरीदने को कहा है। 18 साल से ऊपर वालों के लिये फ्री वैक्सीनेशन पर गहलोत सरकार ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है। अभी तक केवल राजनीतिक बयानबाजी ही चल रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा पहले कर चुके हैं। अब राजस्थान सरकार के फैसले का इंतजार है।

हालाकि, बैठक के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संकेत दिए यदि केन्द्र सरकार निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन नहीं करती है तो फिर प्रदेश के लोगों को हित में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस पर निर्णय लेंगे। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। प्रताप सिंह खाचरियावास ने केन्द्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। सीएम गहलोत ने कैबिनेट बैठक में साफ किया कि प्रदेश की जनता को किसी भी मेडिकल सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

मंत्री खाचरियावास ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप

कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री प्रताप सिंह ने कहा ऑक्सीजन और दवाई को लेकर केंद्र राजस्थान से भेदभाव कर रहा है। गुजरात को ज्यादा ऑक्सीजन और दवाइयां दी जा रही है। राजस्थान को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन व दवाई नहीं मिल रही है। मामले लगातार बढ़ने के साथ अब प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और रेमडेसिवर इंजेक्शन की कमी हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल