Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना विस्फोट, नए मरीजों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची, 1037 की मौत

देश में कोरोना महामारी की रफ़्तार हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। देश के सभी राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 8:58:44

देश में कोरोना विस्फोट, नए मरीजों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची, 1037 की मौत

देश में कोरोना महामारी की रफ़्तार हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। देश के सभी राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 99 हजार 376 नए मरीज मिले हैं। 93 हजार 418 ठीक हुए और 1,037 की मौत हो गई। कई राज्‍यों में हालात बेहद खराब हैं। बड़ी संख्‍या में मौतें हो रही हैं। कोरोना संक्रमण की इस दूसरी लहर को लेकर पहले भी कई खतरनाक तथ्‍य सामने आ चुके हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कोरोना वायरस इतना शक्तिशाली है कि किसी भी संक्रमित के साथ 1 मिनट तक संपर्क में आने पर ही यह फैल रहा है। पूरा का पूरा परिवार ही इसकी चपेट में आ रहा है। नए केस का आंकड़ा पिछले साल 16 सितंबर को आए पहले पीक के दोगुना से ज्यादा हो गया है। तब एक दिन में सबसे ज्यादा 97,860 केस आए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14 लाख 65 हजार 877 हो गई है। कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51% रह गई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 58,952 नए मरीज मिले। 39,624 मरीज ठीक हुए और 278 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 35.78 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.05 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,804 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.12 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 20,439 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4,517 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.44 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,376 मरीजों की मौत हो गई। 1.12 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन और अन्नपूर्णा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना का RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। कमिश्नर ने बताया कि बगैर निगेटिव रिपोर्ट लाए किसी को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में बुधवार को 14,250 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 2,529 लोग ठीक हुए और 73 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 1.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 17,282 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,952 लोग रिकवर हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.05 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,540 मरीजों की जान चली गई। 50,736 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 9,720 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,657 लोग रिकवर हुए और 51 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,312 मरीजों की जान चली गई। 49,551 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 7,410 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,642 लोग रिकवर हुए और 73 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.23 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,995 मरीजों की मौत हो गई। 39,250 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 21 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1651 पहुंच गई। इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29 लाख 5 हजार 171 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 21 मरीजों की मौत हुई उनमें भागलपुर व पटना में चार-चार, जमुई में दो, बांका, दरभंगा, गया, खगडिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सिवान एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1651 हो गई। बिहार के भागलपुर में मायागंज अस्पताल में कोविड मरीज की मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। मरीज की कल आईसीयू वार्ड में मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे प्रवीण झा ने एएनआई से कहा, 'डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही के कारण मेरे जाजा की जान चली गई।'

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37 नए मामले सामने आए। राज्य सरकार के मुताबिक, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,722 है। राज्य में अभी 240 एक्टिव केस हैं। वहीं 4,470 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। अब तक कोविड से 12 मौतें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका