Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते 24 घंटे में करीब 17 हजार कोरोना मरीज मिले, 20,000 से ज्यादा ठीक हुए; भारत अब पाकिस्तान को देगा मुफ्त वैक्सीन

देश में कोरोना के मरीजों का मिलना लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में 16,846 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है वहीं, अच्छी बात है कि 20,138 मरीज ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 9:23:18

बीते 24 घंटे में करीब 17 हजार कोरोना मरीज मिले, 20,000 से ज्यादा ठीक हुए;  भारत अब पाकिस्तान को देगा मुफ्त वैक्सीन

देश में कोरोना के मरीजों का मिलना लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में 16,846 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है वहीं, अच्छी बात है कि 20,138 मरीज ठीक भी हुए। हालाकि, 113 लोगों की मौत भी हुई। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,411 की कमी आई। अब कुल 1.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हुए हैं, जबकि 1.58 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में बीते 3 दिनों से कोरोना का एक भी केस नहीं आया है। यहां अभी सिर्फ 3 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल 16,839 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 56 की मौत हुई है।

भारत पाकिस्तान को देगा मुफ्त वैक्सीन


देश में तेजी से हो रहे कोरोना टीकाकरण के बीच भारत दूसरों देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद करने के अपने वादे के साथ भारत अब पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी वैक्सीन की आपूर्ति करेगा। भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड की आपूर्ति करेगा। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने लोक लेखा समिति (PAC) को बताया कि पाकिस्तान को भारत में निर्मित कोरोना की वैक्सीन इसी महीने मिलेगी। पाकिस्तान को जल्द ही भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज मुफ्त में मिलेगी।
दिल्ली में मंगलवार को 320 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 234 लोग रिकवर हुए और 4 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 41 हजार 660 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 920 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,928 मरीजों की मौत हो गई। 1812 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 9,927 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,182 लोग ठीक हुए और 56 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 38 हजार 398 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 89 हजार 294 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,556 मरीजों की मौत हो गई। 95,322 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से नासिक में वीकेंड में लॉकडाउन रहेगा। जिले में 15 मार्च के बाद से शादी कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाएगी। नासिक में पिछले 8 दिनों में 3,725 कोरोना के नए मामले मिल चुके हैं। वहीं, ठाणे के 11 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

केरल में मंगलवार को 2,316 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 4,386 लोग ठीक हुए और 16 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 81 हजार 56 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 39 हजार 281 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,329 मरीजों की मौत हो गई। 37,146 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 457 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 394 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 65 हजार 527 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 57 हजार 942 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,874 मरीजों की मौत हो गई। 3,711 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में मंगलवार को 179 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 99 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 890 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 138 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 1,963 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 581 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 453 लोग ठीक हुए और 2 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 74 हजार 522 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 66 हजार 766 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,418 मरीजों की मौत हो गई। 3,338 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 147 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 101 लोग ठीक हुए और 2 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 04 हजार 527 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 94 हजार 109 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8740 मरीजों की मौत हो गई। 1678 मरीजों का इलाज चल रहा है। यूपी सरकार ने 8वीं क्लास तक के बच्चों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में एडमिशन देने का फैसला लिया है। इसके लिए उनका पूरे सेशन में किया गया प्रदर्शन देखा जाएगा। 2020 में भी 8वीं तक के स्टूडेंट्स को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश दिया गया था।

कर्नाटक में मंगलवार को 590 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 366 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 9 लाख 56 हजार 041 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 9 लाख 36 हजार 616 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12373 मरीजों की मौत हो गई। अभी 7033 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा में मंगलवार को 336 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 152 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 74 हजार 522 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 लाख 67 हजार 762 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3062 मरीजों की मौत हो गई। अभी 2263 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका