Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: एक दिन में 3 लाख के करीब मिले कोरोना मरीज, 2 हजार से ज्यादा मौतें

महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत 11 राज्यों में हालात बेहद खराब है। इन राज्यों में रिकॉर्ड लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 9:09:35

Corona India: एक दिन में 3 लाख के करीब मिले कोरोना मरीज, 2 हजार से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना के आंकड़ों ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 94 हजार 115 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, 2020 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही 1 लाख 66 हजार 520 मरीज ठीक भी हुए। रिकवरी का यह आंकड़ा भी अब तक का सबसे ज्यादा है।

महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत 11 राज्यों में हालात बेहद खराब है। इन राज्यों में रिकॉर्ड लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 62 हजार 97, उत्तर प्रदेश में 29 हजार 574, दिल्ली में 28 हजार 395, केरल में 19 हजार 577, कर्नाटक में 21 हजार 794, छत्तीसगढ़ में 15 हजार 625, राजस्थान में 12 हजार 201, मध्यप्रदेश में 12 हजार 727 , गुजरात में 12 हजार 206, तमिलनाडु में 10 हजार 986, बिहार में 10 हजार 455 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
झारखंड सरकार ने लिया लॉकडाउन लगाने का फैसला

दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। जारी आदेश के मुताबिक, 22 से 29 अप्रैल के बीच राज्य में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी धार्मिक संस्थान खुले रहेंगे, लेकिन लोगों के भीड़ जुटने पर रोक होगी। कृषि, खनन और कंस्ट्रक्शन के काम भी जारी रहेंगे।

देश में 13 करोड़ के पार हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा

भारत में अब तक लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, इनमें से करीब 29 लाख खुराकें मंगलवार को ही दी गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रात नौ बजे तक देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13,00,27,370 खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को 71 हजार से अधिक टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया गया। इससे पहले किसी भी दिन औसतन 45 हजार केंद्रों का संचालन किया गया है। राहुल गांधी कोरोना संक्रमित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि अभी वह होम आइसोलेशन में हैं। राहुल पिछले कई दिनों से केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु चुनाव में रैलियां कर रहे थे। दो दिन पहले ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल में होने वाली अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका