न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ्तार : 24 घंटे में सामने आए 2.64 लाख से ज्यादा मरीज, 315 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान गुरुवार को 2,64,202 नए मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा कल यानी गुरुवार के मुकाबले 6.7% ज्यादा है। देश में आज कल से 16,785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे। वहीं आज 2,64,202 नए मामले आए और 1,09,345 रिकवरी हुईं। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 12,72,073 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 315 लोगों ने जान गंवाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Jan 2022 10:08:37

कोरोना की रफ्तार : 24 घंटे में सामने आए 2.64 लाख से ज्यादा मरीज, 315 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान गुरुवार को 2,64,202 नए मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा कल यानी गुरुवार के मुकाबले 6.7% ज्यादा है। देश में आज कल से 16,785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे। वहीं आज 2,64,202 नए मामले आए और 1,09,345 रिकवरी हुईं। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 12,72,073 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 315 लोगों ने जान गंवाई है। अबतक देश में कोरोना की वजह से अबतक 4,85,350 लोगों की जान गई है। देश में अब तक कुल 3.65 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। भारत में अभी कोरोना की संक्रमण दर 14.78% हो गई है। फिलहाल देश में नए वैरिएंट यानी ओमिक्रॉन के मामले 5,753 हैं।

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 28,867 नए केस आए हैं। 24 घंटे के दौरान 31 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। एक दिन में 98,832 सैंपल की जांच की गई, इसमें से 29.21% सैंपल पॉजिटिव मिले। कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 25,107 थी जो अब बढ़कर 25,271 पहुंच गई है। वहीं कुल मरीजों की संख्या देखी जाए तो वो 16,46,583 पहुंच गई है। फिलहाल कोरोना संक्रमित 94,160 लोगों का इलाज जारी है।

कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,005 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 31,24,524 हो गई। जबकि आठ रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 38,397 तक पहुंच गई है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,911 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 28,68,500 हो गई है।

बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,393 नए मामले सामने आए जबकि 7 मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में चार, दरभंगा, गया और सहरसा के एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। सबसे अधिक 2,275 मामले पटना में सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 46,406 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,658 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। खास बात यह रही कि राज्य में गुरुवार को ओमिक्रॉन का कोई नया मरीज नहीं मिला है। मुंबई में गुरुवार को फिर नए कोरोना मामलों में 16% की कमी आई है। गुरुवार को 13,702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बुधवार को 16,420 नए केस मिले थे। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.51 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 70.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66।83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,737 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22% है

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 23,467 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8139 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब भी 32% पर ही है। राज्य में अब तक कुल 18.41 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.89 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,985 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 31 हजार 553 हैं।

राजस्थान में गुरुवार को 9,881 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 2757 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,988 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 46,565 हैं।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 14,735 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1062 लोग ठीक हुए और 6 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,946 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 71,022 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 11,176 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 4285 ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,142 लोगों की मौत हो गई। कुल 50,612 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर