Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

India Corona Updates: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.45 लाख नए केस, 794 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,45,384 नए केस सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 9:57:06

India Corona Updates: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.45 लाख नए केस,  794 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,45,384 नए केस सामने आए हैं। वहीं संक्रमण से 794 और लोगों की मौत हो गई। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हो चुकी है। वहीं कुल मौतों की संख्या 1,68,436 हो गई है। एक्टिव केस यानी ऐसे मरीजों की संख्या जिनका इलाज चल रहा है उसमें भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। एक दिन में 66 हजार 760 एक्टिव मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही देश में देश में एक्टिव केस की कुल संख्या 10,46,631 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 है। देश में शुक्रवार को 11,73,219 लोगों की जांच हुई। इसके साथ ही अब तक कुल 9,80,75,160 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है जिसमें से 34,15,055 लोगों का टीकाकरण शुक्रवार को हुआ। पिछले साल 17 सितंबर को संक्रमण का पीक दिन था। इस दिन देश में सबसे ज्यादा 10.17 लाख एक्टिव केस थे। इसके बाद से ये आंकड़े घटने लगे थे, लेकिन अब फिर से हालात भयावह होते जा रहे हैं।

बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ रिकवरी रेट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक दिन के अंदर ये 91.76% से घटकर 90.8% रह गया। पिछले तीन हफ्ते के अंदर इसमें करीब 8% की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम छत्तीसगढ़ में 80.5% और महाराष्ट्र में 82% मरीज रिकवर हुए हैं। यहां एक्टिव रेट काफी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में अभी 18.4% और महाराष्ट्र में 16.3% एक्टिव रेट है।

देश में बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कुल मामलों में से 54 फीसदी केस और संक्रमण से होने वाली मौत के 65% केस सिर्फ 11 राज्यों से हैं। पिछले 14 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और पंजाब में अनुपातिक रूप से मौत के मामलों में तेजी आने से देश के 11 राज्यों में मरने वालों की दर का आंकड़ा 64% पर पहुंच गया है। ऐसे अधिकांश मामले (15-44 साल की आयु वर्ग) में और मौत के अधिकांश मामले (60 साल से अधिक आयु वर्ग ) की आबादी में देखे गए हैं।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और चिंता की खबर सामने आई है। पिछले एक हफ्ते के अंदर दिल्ली एम्स के कई डॉक्टर्स समेत 32 हेल्थ वर्कर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। एक दिन पहले ही दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के 37 डॉक्टर्स संक्रमित पाए गए थे।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 58 हजार 993 नए मरीज मिले। 45 हजार 391 मरीज ठीक हुए और 301 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 32.88 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.95 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,329 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.34 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने दी जानकारी के अनुसार मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9 हजार 200 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई। महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11 हजार 909 पर पहुंच गई।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 11 हजार 447 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2 हजार 613 लोग रिकवर हुए और 91 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4 लाख 18 हजार 678 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 37 हजार 156 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 654 मरीजों की मौत हो गई। 76 हजार 868 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा हैं। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को यहां 9 हजार 587 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 583 लोग रिकवर हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 63 हजार 991 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6 लाख 6 हजार 646 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 हजार 39 मरीजों की मौत हो गई। 48 हजार 306 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को 8 हजार 521 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5 हजार 32 लोग रिकवर हुए और 39 की मौत हो गई। अब तक यहां 7 लाख 6 हजार 526 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 86 हजार 699 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 196 मरीजों की जान चली गई। 26 हजार 631 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 4 हजार 882 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3 हजार 433 लोग रिकवर हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 27 हजार 220 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 92 हजार 598 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 136 मरीजों की जान चली गई। 30 हजार 486 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 4 हजार 541 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2 हजार 280 लोग रिकवर हुए और 42 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 37 हजार 15 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 9 हजार 626 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 697 मरीजों की मौत हो गई। 22 हजार 692 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। राजस्थान में शुक्रवार को 3 हजार 970 लोग संक्रमित पाए गए। 1005 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 54 हजार 287 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 27 हजार 304 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 898 मरीजों की मौत हो गई। 24 हजार 85 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पंजाब में शुक्रवार को 3 हजार 404 लोग संक्रमित पाए गए। 2518 लोग रिकवर हुए और 56 की मौत हो गई। अब तक यहां 2 लाख 66 हजार 494 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 31 हजार 885 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 हजार 390 मरीजों की जान जा चुकी है। 27 हजार 219 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1 हजार 598 पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 2 हजार 174 नए मामले सामने आने के बाद अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,76,004 हो गयी।

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 994 नए मामले सामने आए जो पिछले चार महीने से अधिक समय में दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3 लाख 10 हजार 504 हो गए हैं। विभाग के अनुसार महामारी से 11 और मरीजों की मौत हो गई है जिससे मृतकों की संख्या 3 हजार 241 पर पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका