न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटे में मिले कोरोना के 33,379 नए मरीज, ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 1900 के करीब

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। बीते 24 घंटे की बात करे तो देश में 33 हजार 379 नए कोरोना मरीज सामने आए। वहीं, इस दौरान 124 भी हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 11:37:45

24 घंटे में मिले कोरोना के 33,379 नए मरीज, ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 1900 के करीब

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। बीते 24 घंटे की बात करे तो देश में 33 हजार 379 नए कोरोना मरीज सामने आए। वहीं, इस दौरान 124 भी हुई हैं। बीते दिन मिले मरीजों के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 49 लाख 60 हजार 261 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक संक्रमण के चलते 4 लाख 82 हजार 17 मरीज जान गंवा चुके हैं। फिलहाल, देश में 1 लाख 71 हजार 830 संक्रमितों का इलाज जारी है। अब तक 3 करोड़ 43 लाख 6 हजार 414 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,160 नये मामले सामने आये जबकि 11 लोगों की मौत हो गयी । राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 50 हजार के पार चली गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,12,028 हो गयी है जबकि मरने वालों की संख्या 1,41,553 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि राज्य में ओमिक्रॉन के 68 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 578 हो गयी है।

केरल में सोमवार को कोविड-19 के 2,560 नए मामले आए और 71 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,45,849 हो गए और मृतकों की संख्या 48,184 पर पहुंच गयी है। जिन 71 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 30 की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई और 41 मौतों को केंद्र तथा उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों पर अपील मिलने के बाद कोविड-19 से हुई मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

राजस्थान में ओमिक्रॉन व डेल्टा के नए केस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में डेल्टा के 550 व ओमिक्रॉन के 53 नए संक्रमित मिले हैं। ओमिक्रॉन के नए मरीज जयपुर, प्रतापगढ़ समेत 6 जिलों में मिले हैं। राज्य में अब इस नए वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या 121 से बढ़कर 174 हो गई। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान से मिली रिपोर्ट देखें तो सोमवार को सबसे ज्यादा जयपुर में 414 केस मिले हैं, जिसमें 60 बच्चे शामिल है, जो 18 साल से कम एज ग्रुप के है। वहीं, जयपुर के अलावा अन्य जिलों की स्थिति देखें तो कोटा में 26, जोधपुर 28, अजमेर, अलवर में 17-17, प्रतापगढ़ में 9, सीकर 7, गंगानगर, भीलवाड़ा में 6-6, भरतपुर, बीकानेर में 5-5, सिरोही 3, उदयपुर में 2 और टोंक, झुंझुनूं, दौसा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा में एक-एक केस मिला है। जबकि 38 मरीज रिकवर हुए है। अब तक की रिपोर्ट देखें तो प्रदेश में 9,57,433 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके है, जबकि 9,46,385 मरीज रिकवर हो चुके हैं। इस बीमारी से अब तक 8,964 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से संक्रमित हो गए है। केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। संक्रमण का पता चलने पर उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को केजरीवाल ने देहरादून में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना था। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,099 नए मामले सामने आए और सोमवार को संक्रमण दर 6.46% हो गयी। डीडीएमए ने 29 दिसंबर को अपनी पिछली बैठक में तय किया था कि दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ के तहत लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम थी।

ओमिक्रॉन के 1,892 नए मामले

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रॉन’ के अब तक 1,892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक नये स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए और इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कि सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात आठ बजे तक 41 लाख से अधिक किशोरों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली। इसके साथ ही देश में अब तक 146.61 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें दी जा चुकी है। सोमवार को रात सवा दस बजे तक 98 लाख से अधिक खुराकें दी गयी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद