Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते दिन अमेरिका-ब्राजील से डेढ़ गुना से ज्यादा कोरोना केस भारत में आए; एक्टिव मरीज 5 लाख के पार

कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की दूसरी लहर चिंताजनक साबित हो रही है. पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Mar 2021 9:14:38

बीते दिन अमेरिका-ब्राजील से डेढ़ गुना से ज्यादा कोरोना केस भारत में आए; एक्टिव मरीज 5 लाख के पार

कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की दूसरी लहर चिंताजनक साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में आए। यहां रविवार को 68,206 नए मरीज मिले. यह आंकड़ा पिछले 169 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 10 अक्टूबर को 74,418 मामले सामने आए थे। वहीं, बीते दिन 32,149 लोग ठीक हुए और 295 लोगों की जान भी गई। देश में फिलहाल 5 लाख 18 हजार 767 लोगों का इलाज चल रहा है। इससे पहले पिछले साल 9 नवंबर को देश में 5 लाख 4 हजार 873 एक्टिव केस थे। covid19india.org के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 1.20 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 5.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मरीजों ने होली के रंग में भंग डाल दिया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कई राज्यों ने होली पर सार्वजनिक समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है। दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और चंडीगढ़ में होली के दौरान सार्वजनिक उत्‍सवों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
महाराष्ट्र में रविवार को 40 हजार 414 नए कोरोना मरीज मिले। 17 हजार 874 ठीक हुए.108 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। राज्य में अब तक 27.13 लाख लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.32 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53 हजार 101 की मौत हुई है। राज्य में 3.25 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में बढ़ते संक्रमण के चलते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर लोग निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं करते है तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के लिए तैयार रहें।

पंजाब में रविवार को 2 हजार 870 नए मरीज मिले। 2 हजार 155 ठीक हुए, जबकि 69 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.31 लाख लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.01 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6 हजार 690 की मौत हुई है। फिलहाल 23 हजार 917 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में रविवार को 2 हजार 270 नए कोरोना मरीज मिले। 1 हजार 605 मरीज ठीक हुए, जबकि 8 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.84 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,492 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 11 हजार 528 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में रविवार को 2 हजार 276 नए मरीज मिले। 1 हजार 75 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.88 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.70 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3 हजार 958 की मौत हुई है। फिलहाल 14 हजार 185 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्‍ली में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 1,881 नए मरीज मिले. पिछले 24 घंटे में यहां 952 मरीज ठीक हुए और 9 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.57 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.39 लाख ठीक हुए हैं और 11,006 ने जान गंवाई है। अभी 7,545 का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सार्वजनिक तौर पर किसी भी होली समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसी के मद्देनजर इस बार सार्वजनिक तौर पर आयोजित हो रहे होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहा हूं। आप सभी से अपील है कि केवल परिवार के साथ घर में होली मनाएं और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचें और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक लगा रखी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। राजस्थान में रविवार को 1081 संक्रमितों की पहचान हुई। 278 मरीज ठीक हुए और दो लोगों की जान गई। राज्य में अब तक 3.30 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,813 ने जान गंवाई है। फिलहाल 7159 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े 98 दिनों में अब तक मिले एक दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। मानसरोवर, सोडाला, मालवीय नगर सहित अन्य जगहों कोरोना के हॉटस्पॉट बन गए हैं। मार्च की बात करें तो जयपुर में अब तक 28 दिन में कुल 1747 केस आ चुके हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना के मामले सबसे ज्यादा आए हैं। 22 मार्च से लेकर आज दिन तक कुल 843 मरीज सामने आ चुके हैं। इससे एक दिन पहले जयपुर में 66 मामले आए थे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो आज मानसरोवर में सबसे ज्यादा 30 केस मिले हैं। इसके अलावा सोडाला 19, मालवीय नगर 15, झोटवाड़ा 12, विद्याधर नगर 11 और वैशाली नगर 10 केस हैं। जयपुर में जिस तेजी से कोरोना पांव पसार रहा है, उसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। आज जो आंकड़े मिले हैं वह 18 दिसंबर के बाद अब तक मिले आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। 18 दिसंबर को 265 मामले सामने आए थे।

राजस्थान के बूंदी में 8 बच्चों और एक टीचर के पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में बच्चों का कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि हिंडोली के देवनारायण गवर्नमेंट गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की रिपोर्ट शनिवार और रविवार को आई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका