न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमित बच्चों में तेज बुखार और कंपकंपी जैसे दिख रहे लक्षण, स्वाद-गंध का जाना जरूरी नहीं: एक्सपर्ट

भारत में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इस लहर में बच्चों भी संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से संक्रमित बच्चों में तेज बुखार और कंपकंपी जैसे लक्षण देखें जा रहे हैं। इस बीच रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ धीरेन गुप्ता ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट के विपरीत ओमिक्रॉन मरीजों में स्वाद और गंध का खोना आम नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 8:47:43

कोरोना संक्रमित बच्चों में तेज बुखार और कंपकंपी जैसे दिख रहे लक्षण, स्वाद-गंध का जाना जरूरी नहीं: एक्सपर्ट

भारत में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इस लहर में बच्चों भी संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से संक्रमित बच्चों में तेज बुखार और कंपकंपी जैसे लक्षण देखें जा रहे हैं। इस बीच रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ धीरेन गुप्ता ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट के विपरीत ओमिक्रॉन मरीजों में स्वाद और गंध का खोना आम नहीं है। उन्होंने कहा कि 11 से 17 साल के बीच के बच्चे और किशोर जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, उनमें तेज बुखार और कंपकंपी के लक्षण दिख रहे हैं। दो साल से कम उम्र के बच्चों में भी ये लक्षण दिख रहे हैं। उनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ रहा है।

उन्होंने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कहा कि इस बार, हमने पाया है कि वायरस मुख्य रूप से रोगी के अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। इसलिए संक्रमण में सर्दी, सिरदर्द, नाक बहने जैसे लक्षण दिखते हैं। कंपकंपी के साथ बुखार भी आता है।

डॉ गुप्ता ने कहा कि मैंने कोविड-19 से संक्रमित लगभग 9 शिशुओं का इलाज किया है, जिनमें से एक को वेंटिलेशन सपोर्ट की जरूरत पड़ी है। दूसरे मरीजों की तरह हाई फीवर के कारण शिशुओं को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि वयस्कों में संक्रमण की गंभीरता कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम है, जबकि शिशुओं के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। डॉ गुप्ता ने कहा कि मेरे अनुभव के अनुसार, 2 साल से कम उम्र के बच्चे जो हाई रिस्क ग्रुप के होते हैं उनमें संक्रमण की गंभीरता लगभग डेल्टा वैरिएंट के समान है।

दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों की तुलना करते हुए, डॉ गुप्ता ने कहा कि दूसरी लहर के विपरीत, ओमिक्रॉन मरीजों में स्वाद और गंध की खोना बहुत आम नहीं है। 10 में से केवल 2-3 मरीज गंध और स्वाद जाने की शिकायत कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीनेटेड और स्वस्थ लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण उन लोगों की तुलना में कम गंभीर हैं, जिनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक मैं 3 मरीजों से मिला हूं, जिन्हें निमोनिया हुआ है। उन्हें इलाज के लिए स्टेरॉयड दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर