सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि बच्चों के लिए वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता पर काम हो। उन्होंने सरकार से अपील की कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
केंद्र सरकार से मेरी अपील:
1. सिंगापुर के साथ हव
आपको बता दे, कोरोना का स्ट्रेन B.1.617 बच्चों के कितना खतरनाक है यह अभी साफ नहीं है। वैसे तो B.1.617 वैरिएंट भारत में पहले से ही फैल चुका है। लेकिन, अब इसके वंश का कोई ऐसा स्ट्रेन फैलता है जो कि बच्चों को ज्यादा संक्रमित करे तो स्थिति गंभीर हो सकती है। क्योंकि भारत में बच्चों के लिए अभी कोई वैक्सीन भी नहीं बनी है। दूसरी तरफ एक्सपर्ट पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है। बता दे, दिल्ली में कोरोना काफी हद तक काबू में होता दिख रहा है। मंगलवार को दिन में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट गिरने का सिलसिला बरकरार है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पॉजिटिविटी गिरकर 7% के नीचे जा चुका है। पिछले 24 घंटों में 4482 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 265 लोगों की मौत हुई है।













