Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर: अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, ऑक्सीजन लाओ या मरीज को ले जाओ

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए किए गए सभी प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे है. कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में संसाधनों की कमी हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 12:45:34

इंदौर: अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, ऑक्सीजन लाओ या मरीज को ले जाओ

मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए किए गए सभी प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे है। कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में संसाधनों की कमी हो गई है। इसकी वजह से नए संक्रमितों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में 24 घंटे में 13,107 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इनमें 5500 से ज्यादा मरीज तो सिर्फ प्रदेश के 4 बड़े शहरों में हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर है, जहां 1781 नए केस आए और 10 ने दम तोड़ दिया। इंदौर की प्राइम सिटी कॉलोनी में रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग की घर पर ही मौत हो गई। यहां के अरबिंदो अस्पताल के बाहर बोर्ड लगाकर मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया गया।
शहर के सबसे बड़े कोविड अस्पताल अरबिंदो ने बाहर बोर्ड लगा दिया है कि आगामी आदेश तक हम मरीज भर्ती नहीं कर पाएंगे। दिनभर लोग अपने मरीज को लेकर भटकते रहे, लेकिन कहीं बेड नहीं मिले। अरबिंदो में फिलहाल 1100 मरीज भर्ती हैं और उन्हें रोज 18 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन सिर्फ 12 टन ही मिल पा रही है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से आरके अस्पताल ने परिजन को कह दिया कि या तो ऑक्सीजन लाओ या मरीज को ले जाओ। तमाम छोटे अस्पतालों में करीब एक हफ्ते से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। प्राइम सिटी कॉलोनी में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। बेटा और बहू सिएटल में हैं। वह पांच दिन से उन्हें भर्ती कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अपने पिता को भर्ती नहीं करा पाए और बुधवार को मौत हो गई। बाद में निगम कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार कराया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का कोविड टेस्ट निगेटिव आई है। उनका बुखार भी नियंत्रित है। उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका