Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंकड़े डराने वाले, 7 दिन में करीब 1.5 लाख कोरोना एक्टिव केस बढ़े; कई शहरों में लॉकडाउन

दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Mar 2021 10:11:15

आंकड़े डराने वाले, 7 दिन में करीब 1.5 लाख कोरोना एक्टिव केस बढ़े;  कई शहरों में लॉकडाउन

देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 82 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 17 हजार 46 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 60 हजार के करीब था। गुरुवार को देश में 59,069 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 257 लोगों की मौत हुई है। नए केस 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 61,893 मरीज मिले थे। गुरुवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,857 की बढ़ोतरी हुई। यह लगातार दूसरा दिन था, जब एक्टिव केस में 25 हजार से ज्यादा बढ़े। बीते सात दिन में ही एक्टिव केस में 1 लाख 49 हजार 455 का इजाफा हुआ है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से फिर चिंता बढ़ने लगी है। पिछले साल के बाद दिल्ली में पहली बार एक दिन में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। देश के जिन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं वहां देश के कुल मामलों के 80% मामले दर्ज हैं। इनमें से 74% मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मप्र में भी हर दिन केस बढ़ रहे हैं। इस बीच देश के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई शहरों में लॉकडाउन प्रतिबंधों को लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कई शहर शामिल है। इन दोनों ही राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दो और जिलों- नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन लगा दिया है। इन जिलों में लॉकडाउन आज (26 मार्च) से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही बाजार, स्‍कूल, जिम, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में पहले ही नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।
गुरुवार को मिले 35 हजार से ज्यादा मरीज

आपको बता दे, महाराष्ट्र में गुरुवार को 35,952 नए मरीज मिले। 20,444 ठीक हुए, जबकि 111 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तके एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 24 मार्च को यहां 31,855 केस आए थे। राज्य में अब तक 26 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,795 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.62 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में 5,504 नए मरीज मिले। महामारी शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते BMC ने लोगों को चेताया है कि आने वाले समय में एक दिन में 10 हजार मामले आ सकते हैं। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उधर, मिलिंद सोमन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 55 वर्षीय एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। वे अभी होम आइसोलेशन में हैं। मध्यप्रदेश के 7 शहरो में हर रविवार लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर के साथ अब बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में भी रविवार को लॉकडाउन रहेगा। हर शनिवार रात दस बजे से प्रतिबंध लागू हो जाएंगे हो जाएगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इन जिलों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 1,885 नए मरीज मिले। 919 ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.82 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.67 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,928 की मौत हुई है। फिलहाल 11,004 लोगों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू है। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों में रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका