न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: 24 घंटे में 2806 लोगों की हुई मौत, 3.54 लाख नए संक्रमित मिले

देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 8:43:38

Corona India: 24 घंटे में 2806 लोगों की हुई मौत, 3.54 लाख नए संक्रमित मिले

देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। देश के सभी राज्‍यों में एक जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। कहीं ऑक्‍सीजन की कमी है तो कहीं मरीजों के लिए अस्‍पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या रिकॉर्ड तोड़ रही है और देश की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की सांस फूलने लगी है। रविवार को 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात यह रही कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में रविवार को 66,191 लोग संक्रमित पाए गए। 61,450 लोग रिकवर हुए और 832 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 95 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 760 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 98 हजार 354 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 35,311 लोग संक्रमित पाए गए। 25,633 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,165 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रविवार को 22,933 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 21,071 लोग ठीक हुए और 350 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 27 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 18 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,248 मरीजों की मौत हो चुकी है। 94,592 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को 12 हजार 666 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11 हजार 595 लोग ठीक हुए और 190 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 52 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 21 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 हजार 310 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 23 हजार का इलाज चल रहा है।

गुजरात
में रविवार को 14 हजार 296 लोग संक्रमित मिले। 6,727 लोग रिकवर हुए और 157 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 96 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 74 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 हजार 328 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,15,006 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
में रविवार को राज्य में 13 हजार 601 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11 हजार 324 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 99 हजार 304 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4लाख 02 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 133 लोगों की मौत हो चुकी है। 91 हजार 548 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मुश्किल की घड़ी में मदद के लिए आगे आ रहे कई देश

कोरोना महामारी से पूरा देश इस वक्त बेहाल है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है। भारत के इस मुश्किल घड़ी में फ्रांस, रूस और ब्रिटेन के बाद अमेरिका ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय समयानुसार, रविवार की देर रात राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि महामारी की शुरुआत में भारत ने हमारे अस्पतालों में सहायता भेजी थी। अब जबकि उसे जरूरत है, तो हम मदद के लिए तैयार खड़े हैं। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क से 5 टन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर A102 से लाया जा रहा है जो कि सोमवार दोपहर दिल्ली में लैंड कर सकता है। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को से एक फ्लाइट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ भारत रवाना होगी। वहीं अमेरिका से अगली फ्लाइट नेवार्क से रवाना होगी जो 27 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेगी।

भारत में बिगड़ते हालात पर अमेरिका की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने रविवार को भारत के NSA अजीत डोवाल से फोन पर बात की। उन्होंने भारत में बढ़ते कोरोना केस पर चिंता जाहिर की। सुलिवन ने कहा कि भारत में बन रही कोवीशील्ड वैक्सीन के लिए जिस कच्चे माल की जरूरत होगी, अमेरिका उसे तुरंत मुहैया कराएगा। इसके अलावा अमेरिका की तरफ से भारत को रेपिड टेस्ट किट, वेंटिलेटर्स और PPE किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी