Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS की सलाह! आप थक सकते हैं, लेकिन वायरस नहीं; बीमारी के लक्षण दिखें तो 10 दिन होम आइसोलेशन में रहें

सरकार ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि लोगों को लगता है कि कोरोना एक घोटाला है और मास्क पहनने की जरूरत नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 10:21:40

AIIMS की सलाह! आप थक सकते हैं, लेकिन वायरस नहीं; बीमारी के लक्षण दिखें तो 10 दिन होम आइसोलेशन में रहें

देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर से लड़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मरीजों से देश का हेल्थ सिस्टम बुरी तरह से चरमरा गया है। बीते 24 घंटे में दुनिया में 8.92 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 3.86 लाख भारत से हैं। इस बीच केंद्र सरकार और AIIMS के डायरेक्टर ने कोरोना पर सलाह दी है।

सरकार ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि लोगों को लगता है कि कोरोना एक घोटाला है और मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। इस तरह की बातों पर बिल्कुल ध्यान मत दीजिए और नियमों का पालन कीजिए क्योंकि हम थक सकते हैं, लेकिन वायरस नहीं थकता है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस दिल्ली (AIMS) के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया होम आइसोलेशन के बारे में विस्तार से बताया।
होम आइसोलेशन में हैं तो इन 8 नियमों का पालन करें

- कोरोना मरीज को बीमारी के लक्षण आने के कम से कम 10 दिन बाद तक होम आइसोलेशन में रहना चाहिए।
- होम आइसोलेशन से बाहर आने से 3 दिन पहले तक मरीज को बुखार नहीं आना चाहिए। आइसोलेशन पीरियड खत्म होने के बाद मरीज को दोबारा कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।
- डॉक्टर की बताई दवाइयां लगातार लेते रहना चाहिए। बुखार, सर्दी और खांसी की दवाई भी लेते रहें।
- दवाइयां लेने के बाद भी अगर बुखार ना जाए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- यदि सात दिनों तक बुखार और कफ कम ना हो तो डॉक्टर की सलाह पर लो डोज ओरल स्टेरॉइड लिया जा सकता है।
- रेमडेसिविर का इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करनी चाहिए और इसका इस्तेमाल सिर्फ अस्पतालों में किया जाना चाहिए।
- ऑक्सीजन लेवल कम हो या सांस लेने में परेशानी होने लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी

जब सांस लेने में दिक्कत होने लगे, ऑक्सीजन लेवल कमरे में 94% से कम हो, हाथ पैर या छाती में तेज दर्द हो, जब आप चीजें जल्दी भूलने लगें या सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगे।

इसके अलावा देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 14 दिनों में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार चिंताजनक है। कर्नाटक, केरल, बंगाल, तमिलनाडु, गोवा, ओडिशा में ना केवल कोरोना चरम पर है, बल्कि वहां कोविड-19 के मामलों में भी बढ़ोतरी का ग्राफ ऊपर की तरफ है। वहीं, कोविड-19 की दूसरी लहर राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में पांच गुना ज्यादा चरम पर, छत्तीसगढ़ में 4.5 गुना और दिल्ली में 3.3 गुना ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना से 50% मौतें तीन राज्यों में दर्ज की जा रही हैं। ये राज्य दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका