Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : इसी तरह बेकाबू होता रहा कोरोना तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खुलना मुश्किल, CM गहलोत करेंगे रिव्यू

कोरोना कहर को देखते हुए ही प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर प्रसाद और पूजा सामग्री पर पहले से रोक लगी हुई है। इस बीच कई बड़े धार्मिक केंद्रों ने श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 11:25:46

राजस्थान : इसी तरह बेकाबू होता रहा कोरोना तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खुलना मुश्किल, CM गहलोत करेंगे रिव्यू

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी हैं जहां स्थिति संभलती हुई नजर नहीं आ रही हैं। प्रदेश में दो दिन आंकड़े गिरने के बाद बीते मंगलवार को फिर उठते हुए 9711 मामले सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत हो गई हैं। इस कोरोना कहर को देखते हुए ही प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर प्रसाद और पूजा सामग्री पर पहले से रोक लगी हुई है। इस बीच कई बड़े धार्मिक केंद्रों ने श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी है। ऐसे में देखा जा रहा हैं कि जिन इलाकों में केस ज्यादा हैं, वहां 31 जनवरी के बाद भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है।
प्रदेश में तीसरी लहर में लगातार कोरोना के केस बढ़ने के बाद सरकार ने एक बार फिर सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस बार उन जिलों में पाबंदियां बढ़ सकती है, जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। वहां स्थानीय स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाकर पाबंदियां बढ़ाई जा सकती है। इसको लेकर सीएम एक-दो दिन में कोरोना रिव्यू बैठक बुलाकर गाइडलाइन पर चर्चा कर सकते हैं। इसके कुछ समय बाद नई गाइडलाइन आ सकती है। सीएम की बैठक के बाद गाइडलाइन के कुछ प्रावधानों में बदलाव हो सकता है। पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी के आसपास है, उन इलाकों में सख्ती बढ़ाना तय माना जा रहा है। इन इलाकों में संडे कर्फ्यू के बजाय शनिवार-रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है। 70 हजार के करीब पहुंची राजस्थान में सक्रीय मरीजों की संख्या, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

कोरोना का कहर बरकरार हैं जहां प्रदेश में एक बार फिर संक्रमितो की संख्या बढ़ने लगी हैं। बीते दिन प्रदेश में जहां 9711 नए पॉजिटिव सामने आने के साथ ही राजस्थान में सक्रीय मरीजों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच गई हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 69,388 हो गई है। वहीँ 7056 कोविड मरीज रिकवर हुए हैं। मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। तीसरी लहर में एक दिन में मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंगलवार को जयपुर और जोधपुर में 2-2 मौतें रिकॉर्ड की गई हैं। 5 जिलों- अजमेर, अलवर, दौसा, करौली, बीकानेर में 1-1 मौतें हुई हैं। बीते 15 दिन में 55 मरीजों की जान जा चुकी है। वहींख् पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9711 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका