Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोवीशील्ड वैक्सीन को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, आपके लिए जानना बेहद जरुरी

सरकार ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच के अंतर को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। देश में अब तक 4.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 4:54:17

कोवीशील्ड वैक्सीन को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, आपके लिए जानना बेहद जरुरी

देश में रोजाना नए केसों के साथ ही एक्टिव केसों (इलाज करा रहे मरीज) का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते 38 दिनों में एक्टिव केस में करीब 2 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 11 फरवरी को देश में 1.33 लाख एक्टिव केस थे, जो रविवार को बढ़कर 3.31 लाख हो गए। बीते दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,578 का इजाफा हुआ। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 सितंबर को 24,610 एक्टिव केस बढ़े थे। वहीं, इस बीच सरकार ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच के अंतर को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। देश में अब तक 4.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
केंद्र के निर्देश के मुताबिक, कोवीशील्ड के दोनों डोज के बीच अब कम से कम 6 से 8 हफ्ते का अंतर होना चाहिए। फिलहाल दोनों के बीच का अंतर 28 दिन है। वैक्सीन पर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है। केंद्र ने स्पष्ट किया कि यह फैसला कोवैक्सिन पर लागू नहीं होगा।

केंद्र सरकार के मुताबिक, नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) और वैक्सीनेशन एक्सपर्ट ग्रुप की ताजा रिसर्च के बाद यह फैसला लिया जा रहा है, जिसका अमल राज्य सरकारों को करना होगा। दावा किया गया है कि अगर वैक्सीन का दूसरा डोज 6 से 8 हफ्ते के बीच दिया जाता है, तो यह ज्यादा असरदार साबित होगी।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को कहा गया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 80.5% है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 हजार 951 नए मामले सामने आए, जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में 30 हजार 535 नए मामले सामने आए जो एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। देश में पिछले हफ्ते कोरोना के केस में इससे पहले वाले हफ्ते की तुलना में 67% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह इस महामारी की शुरुआत से अब तक हर हफ्ते होने वाली बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा है। 15 से 21 मार्च के बीच देश में 2 लाख 60 हजार 561 मामले सामने आए। इससे पहले 8 से 14 मार्च के बीच 1 लाख 55 हजार 887 मरीजों की पहचान हुई थी। यानी इन दो हफ्तों में नए केस का अंतर 1 लाख 4 हजार 674 रहा।

इससे पहले पिछले साल जुलाई के आखिरी दो हफ्तों में आए नए केस का अंतर 34% रहा था, जो उस समय सबसे ज्यादा था। 20-26 जुलाई के बीच 3 लाख 17 हजार 712 केस आए थे। इससे पहले 13 से 19 जुलाई के बीच 2 लाख 38 हजार 640 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। इन दो हफ्तों में करीब 80 हजार केस बढ़े थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका