न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते 24 घंटे में मिले 20,528 नए कोरोना मरीज़, 49 की मौत; एक्टिव केस की संख्या 1.43 लाख

बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 20,528 नए कोरोना मरीज़ मिले हैं। 49 लोगों की मौत हो गई। शनिवार के मुकाबले आज करीब 500 ज्यादा केस मिले हैं। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,43,449 पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jul 2022 10:15:32

बीते 24 घंटे में मिले  20,528 नए कोरोना मरीज़, 49 की मौत; एक्टिव केस की संख्या 1.43 लाख

बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 20,528 नए कोरोना मरीज़ मिले हैं। 49 लोगों की मौत हो गई। शनिवार के मुकाबले आज करीब 500 ज्यादा केस मिले हैं। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,43,449 पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15,521

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,382 नए मामले सामने आये और 8 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में मामलों की कुल संख्या 80,17,205 पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 1,48,023 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 2,853 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अब कुल 78,53,661 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,521 हैं। राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 97.96% और 1.84% है।

कर्नाटक में 1300 से ज्यादा केस

कर्नाटक में बीते दिन यानी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,347 नए मामले सामने आने के बाद अबतक सामने आए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,85,376 हो गई। वहीं, तीन और रोगियों की मौत के साथ ही राज्य में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की कुल तादाद 40,088 तक पहुंच गई है। इससे पहले, शुक्रवार को संक्रमण के 977 मामले सामने आए थे और एक संक्रमित की मौत हुई थी।

गुजरात में मिले 777 मरीज

अहमदाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 777 नए मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या 12,42,087 पहुंच गई हैं जबकि संक्रमण के कारण 10,954 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कश्मीर में 224 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 224 नए मामले सामने आये और यहां मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,56,829 हो गयी। इन नए मामलों में 112-112 मामले जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी दोनों से सामने आए हैं।

वैक्सीन का आंकड़ा 200 करोड़ के करीब

देश में कोविड-19 रोधी टीके की दी गई खुराकों की संख्या शनिवार को 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई। शनिवार को शाम सात बजे तक टीके की 10 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी थी और देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण के आंकड़े में और वृद्धि का अनुमान है। मंत्रालय ने कहा कि रात 10 बजे तक 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 14.94 लाख एहतियाती खुराक दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान

रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर

समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम

समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन

SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद

SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई

19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल

समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज

मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला