न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: संक्रमण को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम; 24 घंटे में मिले 31165 नए कोरोना मरीज, 357 की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना मरीजों के आंकड़े में तेजी देखने को मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 11:08:11

उत्तर प्रदेश: संक्रमण को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम; 24 घंटे में मिले 31165 नए कोरोना मरीज,  357 की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना मरीजों के आंकड़े में तेजी देखने को मिली है। आज बुधवार को प्रदेश में 31165 मरीज मिले। वहीं, 357 मरीजों की मौत भी हुई है। यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ ही प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2.62 लाख पर पहुंच गई है।

यूपी स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी की खबर है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 3004, कानपुर नगर में 1206, वाराणसी में 966, प्रयागराज में 437, मेरठ में 1732 , गौतम बुद्ध नगर में 1703, गोरखपुर में 1055, गाजियाबाद में 1373 , मुरादाबाद में 841 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में नए संक्रमित 31165 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ गई है।

आपको बता दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 25 हजार 858 मिलने की पुष्टि की थी, जबकि इस दौरान 352 लोगों की मौत हुई थी। इन आंकड़ों में यह भी बताया गया था कि नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों में संक्रमण का तेजी से फैलाव देखा जा रहा है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 29 हजार 192 नए मामले सामने आए थे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इन आंकड़ों के आधार पर उम्मीद जताई थी कि प्रदेश में संक्रमण का असर कम हो रहा है।

यूपी में बढ़ाई गई लॉकडाउन की समय सीमा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब लॉकडाउन को 10 मई यानी सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है। दरअसल, पहले तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद फिर दो दिन का बढ़ाते हुए 6 मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाते हुए सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। लिहाजा ये पूरा हफ्ता ही अब लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन का असल मकसद तभी कामयाब होगा जब कोविड प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा।

घर-घर जाकर कोरोना मरीजों की होगी जांच

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार पर लगाम लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी गांवों में कोरोना की घेराबंदी के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। आज से प्रदेश के गांवों में पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें घर-घर जाकर लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि बुधवार से इस अभियान को शुरू किया जाए और प्रदेश के गांवों में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल