Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, मिले 27 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज

उत्तर प्रदेश कोरोना बेकाबू ने हालात बद से बदतर कर दिए है। यहां, रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 5:56:15

UP में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, मिले 27 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज

उत्तर प्रदेश कोरोना बेकाबू ने हालात बद से बदतर कर दिए है। यहां, रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। आज शुक्रवार की बात करे तो राज्य में 27,426 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्‍थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राजधानी लखनऊ में कोरोना के 6598 नए केस सामने आए है। जबकि 35 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं प्रयागराज में 1758, वाराणसी में 2344 और कानपुर में 1403 नए कोविड केस मिले है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में 2 लाख 06 हजार 517 कोरोना सैम्पल की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 1,29,848 सक्रिय मामलों में से 66,528 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 2012 लोग तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4,222 तथा अब तक 6,27,032 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण से प्रदेश में अब 9,583 लोगों की मौत हो चुकी है। कल 2,23,307 सैंपल की जांच की गई। जबकि अब तक 3,78,14,182 टेस्ट हो चुके हैं।

लखनऊ के केजीएमयू और बलरामपुर हॉस्पिटल को अगले 24 घंटे की अवधि में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित कर संचालित किया जाना है। स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री इस महत्वपूर्ण कार्य की मॉनीटरिंग करेंगे। इन दो नए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के संचालन से लखनऊ में लगभग 4000 बेड का विस्तार होगा। दोनों मंत्रीगण यह सुनिश्चित करेंगे कि इन अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज से जुड़े सभी आवश्यक चिकित्सा प्रबंध उपलब्ध हो जाएं। टीकाकरण एक करोड़ के पार

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि टीकाकरण में प्रदेश में आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया। अब तक 86,24,856 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है तथा पहली डोज ले चुके लोगों में से 14,26,472 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई हैं। इस प्रकार से प्रदेश में अब तक कुल 1,00,51,328 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका