न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेकाबू कोरोना ने राजस्थान में तोड़े सभी रिकॉर्ड; 24 घंटे में मिले 17,652 नये संक्रमित, 160 की मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से 17 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे है। शनिवार की बात करे तो राज्य में रिकॉर्ड 17 हजार 652 नये कोरोना मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 May 2021 11:13:23

बेकाबू कोरोना ने राजस्थान में तोड़े सभी रिकॉर्ड; 24 घंटे में मिले 17,652 नये संक्रमित, 160 की मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से 17 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे है। शनिवार की बात करे तो राज्य में रिकॉर्ड 17 हजार 652 नये कोरोना मरीज मिले। वहीं, 160 मरीजों की मौत भी हुई। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले। यहां, शनिवार को 3441 नये मरीज मिले हैं, जबकि 54 मरीजों की मौत भी हुई। मौत का यह आंकड़ा अब तक के कोरोनाकाल में एक दिन में हुई मौत के मामले में सर्वाधिक है। इससे पहले शुक्रवार को सर्वाधिक 40 लोगों की मौत हुई थी। जयपुर में बढ़ते मरीजों की संख्या का असर अब बीलवा स्थित कोविड केयर सेंटर पर भी दिखने लगा है। यहां अब तक कुल 151 मरीज भर्ती हो चुके हैं। ये सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल SMS में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। यहां सभी वेंटिलेटर फुल हो गए हैं, जबकि अन्य बेड 60% से ज्यादा भर गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर सहित अन्य अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। भर्ती होने के लिए मरीजों की लम्बी वेटिंग चल रही है।

वहीं, जयपुर के बाद जोधपुर की बात करे तो यहां भी हालात बेहद खराब है। शनिवार को यहां 1818 नये संक्रमित मिले हैं, वहीं 34 अपनी जान गंवा बैठे। इस साल पहली बार एक ही दिन में सबसे अधिक 1223 मरीज ठीक हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में मरीज दूसरे जिलों जैसे पाली, नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर से रेफर होकर आ रहे हैं। इसके कारण अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह तक नहीं मिल रही।

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में भी अब जगह नहीं बची। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर व नागौर से बड़ी संख्या में रोगी अब भी बीकानेर रेफर हो रहे हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और यहां तक कि दिल्ली से भी मरीज यहां आकर इलाज करवा रहे हैं।

भरतपुर में मरीजों को तीन कैटेगरी में बाटा

भरतपुर में जिले सहित आस-पास के राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा से आने वाले मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने मरीजों को 3 भागों में विभाजित किया है। रेड, ब्लैक, ग्रीन लेबल। अब इन्हें कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग भर्ती कराया जाएगा।

- रेड लेबल में वे कोरोना संक्रमित मरीज होंगे, जिनकी स्थिति ज्यादा खराब है। इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
- ब्लैक लेबल में वे मरीज होंगे, जिनकी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है। इन मरीजों को अन्य बनाए गए कोरोना वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।
- ग्रीन लेबल में वे मरीज होंगे जिनकी स्थिति सही है लेकिन वे कोरोना संक्रमित हैं। इन मरीजों को घरों में ही आइसोलेट कराया जाएगा। इसमें प्राथमिकता जिले के मरीजों को पहले दी जाएगी।

वैक्सीनेशन शुरू करने का गहलोत सरकार का दावा फुस्स

राजस्थान के 11 जिलों में 18 से 44 एज ग्रुप के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू करने का गहलोत सरकार का दावा फुस्स हो गया। समय पर डोज नहीं पहुंचा पाने के कारण शनिवार को पहले दिन 11 के बजाए सिर्फ 3 जिलों में सरकार वैक्सीनेशन शुरू करवा पाई। जयपुर के अलावा अजमेर और जोधपुर में इस एज ग्रुप के लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया। इससे पहले शुक्रवार को चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने 9 जिलों में वैक्सीनेशन शुरू करवाने की बात कही थी, लेकिन देर शाम उन्होंने इसमें बदलाव करते हुए ज्यादा संक्रमण वाले 11 जिलों में वैक्सीनेशन शुरू करने का बयान जारी किया था। लेकिन, हकीकत में शनिवार को 11 जिलों में सिर्फ 3 में ही वैक्सीनेशन शुरू हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल