न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मौत के आंकड़े छुपा रही सरकार, जयपुर में दर्ज हुई 3 मौतें लेकिन 9 का हुआ अंतिम संस्कार

राजस्थान में शनिवार को जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 9046 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 9:49:41

राजस्थान में मौत के आंकड़े छुपा रही सरकार, जयपुर में दर्ज हुई 3 मौतें लेकिन 9 का हुआ अंतिम संस्कार

राजस्थान में शनिवार को जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 9046 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में यह अब तक मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। आज मिले केसों के बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार गई। राज्य में आज जयपुर, जोधपुर और कोटा ऐसे शहर है, जो सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में सामने आए हैं। इन तीनों ही शहरों में एक-एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं । आज जिलेवार कोरोना मरीजों की बात करें तो जयपुर में 1484, जोधपुर 1265, कोटा 1049, उदयपुर 783, अलवर 591, भीलवाड़ा 407 और बीकानेर में 326 मरीज मिले हैं।

राज्य में बढ़ते संक्रमण के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन सरकार मौत के आंकड़े छुपा रही है। जयपुर में सरकारी रिकॉर्ड में तीन लोगों की मौत बताई गई। जबकि सुबह से शाम तक 9 लोगों का अंतिम संस्कार कोरोना प्राेटोकॉल के तहत हुआ। जोधपुर में एक दिन में 17 लोगों की मौत ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है। अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं।

राज्य में आज पॉजीटिविटी रेट 13.59% दर्ज हुई है। आज कुल 66 हजार 561 नमूने जांच के लिए गए, जिसमें से 9046 केस पॉजिटिव निकले, यानी हर 8वां नमूना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा राज्य में रिकवरी रेट भी 84.40% पर पहुंच गई। आज राज्य में कुल 2823 व्यक्ति ठीक हुए है। आज राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 60 हजार के करीब पहुँच गई है।

राज्य में आज सर्वाधिक केस जयपुर में 1484 मिले हैं, जबकि रिकॉर्ड में आज यहां 3 लोगों की मौत बताई है। वहीं, जयपुर के आदर्श नगर श्मशान सुबह से लेकर देर शाम तक 9 लोगों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ है। आदर्श नगर श्मशान की संचालन समिति श्री नाथ गौ शाला चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव आर।के। शारा ने बताया कि श्मशान में आज सुबह से देर शाम तक 9 मृतकों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल