न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 24 घंटे में 6,200 नए मरीज मिले, 29 की मौत; जयपुर में सबसे ज्यादा 1,325

राजस्थान में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। राज्य में हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ केस मिल रहे हैं। बुधवार को भी 24 घंटे के अंदर राज्य में 6,200 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 29 लोगों की जान चली गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 11:20:00

 राजस्थान: 24 घंटे में 6,200 नए मरीज मिले, 29 की मौत; जयपुर में सबसे ज्यादा 1,325

राजस्थान में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। राज्य में हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ केस मिल रहे हैं। बुधवार को भी 24 घंटे के अंदर राज्य में 6,200 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 29 लोगों की जान चली गई। कोरोना में सबसे ज्यादा भयानक स्थिति जयपुर में बन रही है। यहां आज 1,325 नए केस मिले हैं। इसके अलावा उदयपुर में 918, जोधपुर 820 और कोटा 646 में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है। राजस्थान में आज 29 लोगों की मौत हुई है, जो इस दूसरी लहर में सबसे ज्यादा है। राजस्थान में अब कुल मौत की अधिकारिक संख्या 3,008 को पार कर गई। जिलेवार देखें तो आज अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद और सवाई माधोपुर ऐसे जिले हैं, जहां 100 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। राजस्थान में आज कोरोना पॉजिटिव की संख्या के साथ संक्रमण दर में भी जबरदस्त उछाल आया है। आज राज्य में संक्रमण की दर 15.54% दर्ज की गई है, जो मंगलवार की तुलना में 6% ज्यादा है। राज्य में आज 39 हजार 886 सैंपल जांच लिए गए थे, जिसमें से 6 हजार 200 पॉजिटिव आए हैं यानी हर 6वां नमूना पॉजिटिव निकला है।

राज्य में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। जिस तेजी से संक्रमित केस मिल रहे हैं, उसकी तुलना में रिकवरी बहुत धीमी हाे रही है। इसके कारण एक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आज राजस्थान में एक्टिव केस 44 हजार 905 पर पहुंच गए। इसमें जयपुर में सबसे ज्यादा 8 हजार 601 केस हैं, जबकि दूसरा और तीसरा नंबर जोधपुर व उदयपुर का आता है, यहां क्रमश: 5 हजार 798 व 5 हजार 712 लोग अब भी पॉजिटिव हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल