न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में आज मिले 6095 नए कोरोना मरीज, जयपुर का मालवीय नगर बना हॉटस्पॉट, मिले 100 से ज्यादा संक्रमित

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6095 नए केस मिले हैं। 2 मरीजों की मौत हुई है। आज मिले मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 25,000 के पार हो गए हैं। राज्य के 33 में से 10 जिलों में 100 से ज्यादा केस मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 9:58:24

राजस्थान में आज मिले 6095 नए कोरोना मरीज, जयपुर का मालवीय नगर बना हॉटस्पॉट, मिले 100 से ज्यादा संक्रमित

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6095 नए केस मिले हैं। 2 मरीजों की मौत हुई है। आज मिले मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 25,000 के पार हो गए हैं। राज्य के 33 में से 10 जिलों में 100 से ज्यादा केस मिले हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संक्रमित होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसके अलावा गृहराज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, जयपुर ग्रामीण से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और राजसमंद से विधायक दीप्ति माहेश्वरी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राजस्थान में सोमवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 25,088 हो गई। सबसे ज्यादा 12,238 केस केवल जयपुर में हैं, जो कुल एक्टिव केसों का 49% है। जयपुर के अलावा जोधपुर, अलवर ऐसे जिले हैं, जहां एक्टिव केसों की संख्या एक हजार 1000 से ज्यादा है। सबसे कम 2 एक्टिव केस जालोर में मिले हैं।

सोमवार को सबसे ज्यादा 2749 मरीज राजधानी जयपुर में मिले हैं। जयपुर के बाद जोधपुर में 601, उदयपुर 324, अलवर 375, कोटा 325, अजमेर 128, बीकानेर 201, बाड़मेर 234, चित्तौड़गढ़ 180, सीकर 173 केस मिले हैं। राजस्थान में अब तक राज्य में कोरोना के 9 लाख 82,272 केस मिल चुके हैं, जबकि 9 लाख 48,210 मरीज इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। इस बीमारी से अब तक 8,974 की मौत हो चुकी है।

जयपुर में मालवीय नगर में मिले सबसे ज्यादा मरीज

जयपुर में आज कोरोना के 2749 मरीज मिले हैं, मालवीय नगर हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां, आज 104 मरीज मिले हैं। मालवीय नगर के अलावा वैशाली नगर 90, विद्याधर नगर 74, टोंक रोड 83, सोडाला 73, सीतापुरा 89, सांगानेर 88, प्रताप नगर 99, पत्रकार कॉलोनी 55, मुरलीपुरा 52, मानसरोवर 88, लालकोठी 73, आदर्श नगर 55, बनीपार्क 53, दुर्गापुरा 87, गोपालपुरा 68, इंदिरा गांधी नगर 83, जगतपुरा 97, जवाहर नगर 67 और झोटवाड़ा में 99 केस मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट