न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बढ़ता कोरोना संकट, एक साथ मिले 39 नए मरीज; जयपुर में सबसे ज्यादा 17 केस

राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 39 नए मरीज मिले है। सबसे ज्यादा केस आज जयपुर में 17 मिले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 11:22:28

राजस्थान में बढ़ता कोरोना संकट, एक साथ मिले 39 नए मरीज; जयपुर में सबसे ज्यादा 17 केस

राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 39 नए मरीज मिले है। सबसे ज्यादा केस आज जयपुर में 17 मिले है। जयपुर के अलावा आज उदयपुर, प्रतापगढ़, सीकर, अजमेर समेत कुल 11 जिलों में मरीज मिले है। जयपुर के अलावा आज अजमेर, अलवर में 3-3, बीकानेर में 4, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर और उदयपुर में 2-2, जबकि बाड़मेर, जैसलमेर 1-1 केस मिला है। वहीं 12 मरीज इस बीमारी से आज रिकवर हुए है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 245 हो गई। सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज जयपुर में 96 है। इसके अलावा अजमेर में 24, बीकानेर 22, उदयपुर में 15, जोधपुर में 13 और हनुमानगढ़, भीलवाड़ा में 10-10 एक्टिव केस है। प्रदेश में बढ़ते केसों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को रिव्यू बैठक बुलाई है, जिसमें संभावना जताई जा रही है कि कोविड प्रोटोकॉल नियमों पर कोई निर्णय किया जा सकता है।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखे तो 5 अगस्त को राजस्थान में 40 केस एक दिन में आए थे, उसके बाद इतने केस कभी नहीं आए। इससे पहले इसी महीने 9 दिसंबर को 38 केस आए थे, लेकिन आज आए केस पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा है।

राजस्थान में कोरोना की स्थिति देखे तो दिसंबर के महीने में 23 दिन के अंदर अब तक 546 मरीज मिल चुके है। इसमें 22 मरीज ऐसे है, जो कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए है। हालांकि इनमें से 19 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके है, 3 ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीज अब भी हॉस्पिटल में भर्ती है।

राजस्थान में अब तक कुल 9,55,331 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है, जबकि 9,46,125 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 8961 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट