न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर से डराने लगा कोरोना, बीते 24 घंटे में मिले 19893 मरीज, 53 मौत; दिल्ली-महाराष्ट्र ने बढ़ाई टेंशन

देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान 19,893 नए कोरोना मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 10:58:18

फिर से डराने लगा कोरोना, बीते 24 घंटे में मिले 19893 मरीज, 53 मौत; दिल्ली-महाराष्ट्र ने बढ़ाई टेंशन

देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान 19,893 नए कोरोना मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31% है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50% है। दिल्ली और महाराष्ट्र में नए मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

दिल्ली में मिले 2,073 नए मरीज

बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,073 नए मामले सामने आए और 5 मरीजों की मौत हो गई। जबकि संक्रमण दर 11.64% रही। राष्ट्रीय राजधानी में यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण दर 10% से ऊपर रही है। इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 11.79% दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल 19,60,172 मामले सामने आ चुके है जबकि 26,321 मरीजों की मौत इस घातक वायरस के कारण हुई है।

महाराष्ट्र में 1932 नये मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आए जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गई, जबकि 7 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गई। प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 1886 मामले सामने आए थे जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। बीते दिन मुंबई में 434 नये मामले सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ में 501 नए मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 501 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड के कुल मामलों की संख्या 11,67,517 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 522 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी