न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, दैनिक मामलों में आया बड़ा उछाल

दुनियाभर में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। चीन में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले से हालात बेकाबू हैं। इसके अलावा अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 2:50:44

देश में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, दैनिक मामलों में आया बड़ा उछाल

दुनियाभर में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। चीन में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले से हालात बेकाबू हैं। इसके अलावा अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। साथ ही भारत में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालाकि, स्‍थ‍िति अभी तक नियंत्रण में थी। लेकिन बुधवार के मुकाबले मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। प‍िछले 24 घंटे में कोरोना संक्रम‍ित नए मरीजों का आंकड़ा 268 रिकॉर्ड किया गया जोकि बुधवार को 188 दर्ज क‍िया गया था। जबक‍ि 2,36,919 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बुधवार को यह आंकड़ा 1,34,995 था। कोरोना का ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट BF.7 (Covid BF 7 Variant) चीन, जापान, हांगकांग, ताइवान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, इटली, जर्मनी और ब्राजील जैसे देशों में कोहराम मचा रहा है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताब‍िक जहां तक भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या की बात है तो यह 3,552 है। वहीं सक्रिय मामलों की दर 0.01% है। वहीं मरीजों का वर्तमान र‍िकवरी रेट 98.8% है। प‍िछले 24 घंटों के भीतर 182 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। अब तक स्वस्थ हो चुके कुल लोगों की संख्या 4,41,43,665 है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जहां पिछले 24 घंटों में 268 नए मामले सामने आए। इससे दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.11% र‍िकॉर्ड की गई है। जबकि कल 0.14% रिकॉर्ड की गई थी। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.17% दर्ज की गई है। यह बुधवार को 0.18% दर्ज की गई थी। देशभर में अब तक 91.04 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर‍िवार कल्‍याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी क‍िए गए आंकड़ों के मुताब‍िक कोरोना महामारी से लड़ने के ल‍िए कोव‍िड टीकाकरण अभ‍ियान को और तेजी के साथ चलाया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.08 करोड़ (95.13 करोड़ दूसरी डोज और 22.39 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों में देशभर में 99,231 टीके लगाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल