न्यूज़
Trending: Narendra Modi Rahul Gandhi Jyoti Malhotra Operation Sindoor Pahalgam Attack IPL 2025

Corona Updates: दिल्ली में 24 घंटे में 53% मरीज बढ़े, मिले 2,790 नए कोरोना संक्रमित; महाराष्ट्र में 43 हजार से ज्यादा केस

बुधवार को 1,819 मरीज मिले थे। दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 8वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल बुलाने पर रोक लगा दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Apr 2021 11:06:59

Corona Updates: दिल्ली में 24 घंटे में 53% मरीज बढ़े, मिले 2,790 नए कोरोना संक्रमित; महाराष्ट्र में 43 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अप्रैल में रोज वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि सरकारी छुट्‌टी वाले दिन भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 2,790 नए मरीज मिले। बुधवार के मुकाबले नए संक्रमित 53% ज्यादा है। बुधवार को 1,819 मरीज मिले थे। दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 8वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल बुलाने पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगे। हालांकि 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों ( शैक्षणिक सत्र 2020-21) को उनके पेरेंट्स की अनुमति के बाद मिड टर्म/ प्री बोर्ड/एनुअल एग्जाम/ बोर्ड एग्जाम/ प्रैक्टिकल एग्जाम/ प्रोजेक्ट वर्क/ इंटरनल एसेसमेंट के लिए स्कूल बुलाया जा सकेगा। दिल्ली के सभी तरह के स्कूलों के लिए ये आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बढ़ते कोरोना के केस को लेकर बेहद गंभीर हैं और इस पर खुद नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कल यानी शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक कल शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड़ प्रबंधन और सिरो सर्वे के साथ वर्तमान में कोरोना केस की मैपिंग की सीएम अरविंद केजरीवाल समीक्षा करेंगे।

मुंबई में मिले 8,646 नए मरीज

दिल्ली के अलावा मुंबई में गुरुवार को 8,646 संक्रमित मिले। यह आंकड़ा महामारी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा है। पूरे महाराष्ट्र की बात करे तो राज्य में 43,183 नए केस सामने आए। इस दौरान राज्य में 32,641 मरीज रिकवर हुए और 249 लोगों की मौत हो गई। उधर, महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने RT-PCR टेस्ट के रेट तय कर दिए हैं। कलेक्शन सेंटर पर टेस्ट कराने पर अब 500 रुपए देने होंगे। कोविड सेंटर, क्वारैंटाइन सेंटर और आइसोलेशन सेंटर पर इसके लिए 600 और घर पर टेस्ट कराने के 800 रुपए से ज्यादा नहीं लिए जा सकेंगे।

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। गुरुवार को पूरे देश में 79,282 केस सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में एक्टिव केस की संख्या 6 लाख के पार चली गई है। इससे पहले बुधवार को 72 हजार 72 संक्रमितों की पहचान हुई, 40 हजार 417 लोग ठीक हुए और 458 मरीजों की मौत भी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 172 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को 74 हजार 418 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी बीते 116 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 दिसंबर को 482 लोगों ने जान गंवाई थी।

देश में अब तक करीब 1.22 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.63 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कानपुर में कनपुरिया अंदाज में बोले पीएम मोदी, आतंक को मिलेगा माक़ूल जवाब, अब दुश्मन कहीं भी छिपे, होंक दिया जाएगा
कानपुर में कनपुरिया अंदाज में बोले पीएम मोदी, आतंक को मिलेगा माक़ूल जवाब, अब दुश्मन कहीं भी छिपे, होंक दिया जाएगा
रोहित शर्मा क्या तोड़ पाएंगे प्लेऑफ का अपना जादू? MI के सामने एलिमिनेटर से पहले बड़े सवाल
रोहित शर्मा क्या तोड़ पाएंगे प्लेऑफ का अपना जादू? MI के सामने एलिमिनेटर से पहले बड़े सवाल
 सरकारी इंजीनियर के घर से बरामद हुए ₹2.1 करोड़ नकद, घबराकर खिड़की से दनादन फेंकने लगा 500-500 की गड्डियां
सरकारी इंजीनियर के घर से बरामद हुए ₹2.1 करोड़ नकद, घबराकर खिड़की से दनादन फेंकने लगा 500-500 की गड्डियां
Housefull 5 में दो अलग-अलग क्लाइमैक्स – क्या है ये नई तरकीब और क्यों मानी जा रही है गेम-चेंजर?
Housefull 5 में दो अलग-अलग क्लाइमैक्स – क्या है ये नई तरकीब और क्यों मानी जा रही है गेम-चेंजर?
अरशद वारसी, उनकी पत्नी समेत 59 लोग एक साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित
अरशद वारसी, उनकी पत्नी समेत 59 लोग एक साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित
राजनाथ सिंह का खुलासा - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी ने पाक पर दागी थीं टॉरपीडो और मिसाइलें
राजनाथ सिंह का खुलासा - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी ने पाक पर दागी थीं टॉरपीडो और मिसाइलें
IPL 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में आया बड़ा बदलाव, सुनील गावस्कर ने बताया कारण
IPL 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में आया बड़ा बदलाव, सुनील गावस्कर ने बताया कारण
अजय देवगन की 'Drishyam 3' पर शुरू हुआ काम? वायरल लेटर से बढ़ी अटकलें
अजय देवगन की 'Drishyam 3' पर शुरू हुआ काम? वायरल लेटर से बढ़ी अटकलें
कमल हासन की फिल्म Thug Life कर्नाटक में प्रतिबंधित, कन्नड़ भाषा विवाद के चलते KFCC का फैसला
कमल हासन की फिल्म Thug Life कर्नाटक में प्रतिबंधित, कन्नड़ भाषा विवाद के चलते KFCC का फैसला
भारत में कोरोना के 4 नए वैरिएंट की एंट्री, बढ़ रही हैं मौतें; जानिए राज्यवार स्थिति
भारत में कोरोना के 4 नए वैरिएंट की एंट्री, बढ़ रही हैं मौतें; जानिए राज्यवार स्थिति
2 News : जब 9वीं में थीं सुरवीन तो उनके सामने ही शख्स ने की शर्मनाक हरकत, सारा-इब्राहिम संग पलक का वीडियो वायरल
2 News : जब 9वीं में थीं सुरवीन तो उनके सामने ही शख्स ने की शर्मनाक हरकत, सारा-इब्राहिम संग पलक का वीडियो वायरल
शशि थरूर को लेकर शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस को भी लपेटा
शशि थरूर को लेकर शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस को भी लपेटा
2 News : अबराम ने इनके साथ मनाया 12वां जन्मदिन, वीडियो वायरल, कृष्णा को धर्मेंद्र ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश
2 News : अबराम ने इनके साथ मनाया 12वां जन्मदिन, वीडियो वायरल, कृष्णा को धर्मेंद्र ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश
2 News : 70 साल के परेश को सुनील ने ऐसे किया बर्थडे विश, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप ने शेयर की यह फोटो
2 News : 70 साल के परेश को सुनील ने ऐसे किया बर्थडे विश, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप ने शेयर की यह फोटो