न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पिछले 24 घंटे में 3526 नए मरीज मिले, 20 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में भी अब कोरोना बेकाबू हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 3526 नए संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Apr 2021 10:51:04

राजस्थान: पिछले 24 घंटे में 3526 नए मरीज मिले, 20 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में भी अब कोरोना बेकाबू हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 3526 नए संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हो गई। आज मिले कोरोना केसों को देखकर लगता है राज्य सरकार जल्द कोई और सख्ती भरा कदम उठा सकती है। आपको बता दे, इससे पहले 24 नवंबर 2020 को राज्य में 3314 केस आए थे, जो कोरोना की पहली लहर में सर्वाधिक थे। कोरोना के जिलेवार केसो में आज 9 जिले ऐेसे है, जहां संक्रमित केसों की संख्या 100 से ज्यादा रही है। सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में 658 मिले हैं। जयपुर में आज सबसे ज्यादा 7 करना मरीजों की मौत हुई है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार को पार कर गई है। जयपुर के अलावा कोटा, उदयपुर और जोधपुर में आज बहुत ज्यादा संख्या में मरीज मिले है। उदयपुर में 497, जोधपुर 372, कोटा 310, डूंगरपुर 215, अलवर 174, चित्तौड़गढ़ 125, सिरोही में 105, राजसमंद से 109 मरीज मिले हैं। इनके अलावा अजमेर 87, बांसवाड़ा 60, बारां 35, भीलवाड़ा से 88, बीकानेर से 65, जालोर 62, झालावाड़ 56, पाली 88 और टोंक 50 केसों के साथ ऐसे राज्य है, जहां 50 से ज्यादा केस आए है। जयपुर के अलावा आज उदयपुर में 3, कोटा और राजसमंद में 2-2 जबकि अजमेर, बीकानेर, जालौर, पाली, प्रतापगढ़ और सिरोही में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एक्टिव केसों की संख्या 21 हजार के पार

सबसे ज्यादा चिंता का विषय राज्य में रिकवरी रेट का है। राज्य में रिकवरी रेट दिनों-दिन घटती जा रही है। राज्य में आज 3 हजार की संख्या में बढ़कर एक्टिव केस 21,132 पर पहुंच गए। उदयपुर, कोटा, जोधपुर, जयपुर और डूंगरपुर ऐसे जिले हो गए, जहां एक्टिव केसों की संख्या 1 हजार से ज्यादा है। सबसे ज्यादा केस जयपुर में 4,087 है।

जयपुर में दो जगह बनाए कंटेनमेंट जोन

इधर जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए इंसीडेंट कमांडर की ओर से मुहाना क्षेत्र में दो जगहों पर निर्धारित संख्या से ज्यादा पॉजिटिव केस आने पर कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। मुहाना के पास बने कृष्णा सागर अपार्टमेंट और इसी क्षेत्र के सनफ्लॉवर अपार्टमेंट में 5 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिलने पर इन अपार्टमेंट में कंटेनमेंट जोन बनाए है। इससे पहले बुधवार को भी टीम ने 3 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए थे। इसमें एक मानसरोवर स्थित किरण पथ, दूसरा जगतपुरा और तीसरा रामनगरीय क्षेत्र में स्थित अपार्टमेंटों में कंटेनमेंट जोन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत