न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 475 नए कोरोना संक्रमित मिले, रायपुर में 133 पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 475 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रायपुर के 133 नए पॉजिटिव भी हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी की एक समेत 4 मौतें हुई हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों का प्रतिशत अब बढ़कर 1.2% पर आ गया है। जो कि करीब तीन हफ्ते पहले 0.9% पर था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 10:04:27

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 475 नए कोरोना संक्रमित मिले, रायपुर में 133 पॉजिटिव

देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 26,513 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,590 ठीक हो गए, जबकि 120 की मौत हो गई। अब तक कुल 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार ठीक हुए हैं। 1 लाख 58 हजार 762 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 16 हजार 297 हजार का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 475 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रायपुर के 133 नए पॉजिटिव भी हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी की एक समेत 4 मौतें हुई हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों का प्रतिशत अब बढ़कर 1.2% पर आ गया है। जो कि करीब तीन हफ्ते पहले 0.9% पर था।

यही नहीं, प्रति 10 लाख कोरोना टेस्ट में अब संक्रमितों की तादाद 11,031 निकल रही है। राष्ट्रीय औसत 8522 से ये 2509 अधिक है। इसके पहले प्रति दस लाख टेस्ट में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के आसपास थी, इसमें भी दो हफ्ते में एक हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

रायपुर में 1100 से अधिक सक्रिय मरीज हैं, प्रदेश में ये सर्वाधिक है। रायपुर में अभी 1138 मरीज सक्रिय हैं। जानकारों के मुताबिक प्रदेश में अब दूसरी लहर जैसी स्थिति नजर आ रही है। इसमें केस की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में मार्च के 14 दिनों में 350 के औसत से हर दिन केस मिल रहे हैं। फरवरी के पूरे महीने में प्रदेश में हर दिन मिल रहे मरीजों का औसत 256 हर दिन रहा है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मरीज 18 मार्च 2020 को रायपुर में मिला था। अक्टूबर-नवम्बर में यह पीक पर था। जनवरी 2021 में संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी थी। लोगों को राहत मिली। लेकिन मार्च के पहले सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। बीते एक सप्ताह से यह संकट और गहराया है। 13 मार्च को 543 नये मरीज मिले। 12 मार्च को 447, 11 मार्च को 378, 10 मार्च को 456, 9 मार्च को 390 और 8 मार्च को 320 नये मरीज मिले थे। शनिवार को रायपुर में 206 संक्रमित मिले थे खतरे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को रायपुर जिले में 206 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। यह आंकड़ा पिछले दो महीनों का सर्वाधिक है। इससे पहले जनवरी में एक दिन में 200 संक्रमित मरीज मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत