न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में लगातार बढ़ रहा ओमीक्रॉन का खतरा, कर्नाटक में 5, तेलंगाना-दिल्ली में 4-4 और गुजरात में मिला एक नया संक्रमित, कुल आंकड़ा पहुंचा 87

गुरुवार को इस वैरिएंट से संक्रमित 14 मरीज मिले। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 5 नए मरीज मिले हैं, जबकि तेलंगाना और दिल्ली में 4-4 मरीज और गुजरात में एक नया संक्रमित पाया गया है। देश में अब कुल ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 8:48:33

देश में लगातार बढ़ रहा ओमीक्रॉन का खतरा, कर्नाटक में 5, तेलंगाना-दिल्ली में 4-4 और गुजरात में मिला एक नया संक्रमित, कुल आंकड़ा पहुंचा 87

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को इस वैरिएंट से संक्रमित 14 मरीज मिले। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 5 नए मरीज मिले हैं, जबकि तेलंगाना और दिल्ली में 4-4 मरीज और गुजरात में एक नया संक्रमित पाया गया है। देश में अब कुल ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।

कर्नाटक में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 5 नए संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के ने ट्वीट के जरिए शेयर की है। अब राज्य में ओमिक्रॉन के कुल 8 मरीज हो गए हैं।

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 5 नए मरीजों में एक 19 वर्षीय लड़का है, जो ब्रिटेन से वापस लौटा है, जबकि दिल्ली से लौटे 36 साल के युवक काे सैंपल में भी नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली से ही लौटी एक 70 साल की बुजुर्ग महिला भी ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई है। दो अन्य मरीजों में नाइजीरिया से लौटा 52 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और साउथ अफ्रीका से लौटा 33 साल का युवक शामिल हैं।

गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद में 4 कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब कुल 7 मरीज हो गए हैं।

गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पांचवां केस मेहसाणा जिले में मिला है। यहां 43 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। हालाकि, महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, उसे वडनगर के GMERS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार है।

इसके अलावा दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के 4 नए मामले मिले हैं। दिल्ली में अब ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि इन 10 में से 1 व्यक्ति इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुका है। 9 लोगों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोई भी केस गंभीर नहीं है।

देश में महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां ओमीक्रॉन के 32 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राजस्थान में 17, दिल्ली में 10, कर्नाटक में 8, तेलंगाना में 7, केरल में 5, गुजरात में 5, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में 1-1 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को बेहद खतरनाक वेरिएंट माना जा रहा है और ये तेजी से दुनिया के ज्यादातर देशों में फैलता जा रहा है। हालांकि इस वेरिएंट को लेकर हर देश में सजगता बरती जा रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक ने आगाह किया है कि वेरिएंट को 'हल्का' कहकर खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये तेजी से फैल रहा है। कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट से उत्पन्न चिंताओं के बीच, WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने गुरुवार को कहा कि ओमीक्रॉन किसी भी अन्य पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है और इसे हल्का कहकर खारिज नहीं करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर