Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर आया रेलवे, बीमार है तो नहीं चढ़ सकेंगे ट्रेन में

राजस्थान के आंकड़ों की बात करें तो बीते दिन 1800 से ऊपर मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस खतरे को देखते हुए रेलवे अलर्ट मोड़ पर आ गया हैं जिसके तहत अगर आपका टिकट कंफर्म हो लेकिन अगर यात्री बीमार हो तो उसे ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 12:41:42

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर आया रेलवे, बीमार है तो नहीं चढ़ सकेंगे ट्रेन में

कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा हैं जहां डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी हैं। राजस्थान के आंकड़ों की बात करें तो बीते दिन 1800 से ऊपर मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस खतरे को देखते हुए रेलवे अलर्ट मोड़ पर आ गया हैं जिसके तहत अगर आपका टिकट कंफर्म हो लेकिन अगर यात्री बीमार हो तो उसे ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया जाएगा। इसी के साथ ही यात्री सफर के दौरान अपनी सीट किसी दूसरे से एक्सचेंज नहीं कर पाएगा। यात्रियों के साथ-साथ रेलवे ने अपने कर्मचारियों को भी कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत रेलकर्मियों को सभी यात्रियों को मास्क अवश्य रूप से लगाने के प्रति जागरूक करने की सलाह दी गई है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ता जा रहा है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को फिर से कोविड-19 प्रोटोकोल की सख्ती से पालन करनी होगी। प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और टिकट की जांच अनिवार्य कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच भी की जा रही है। पांडेय ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले विभिन्न राज्यों द्वारा दिशा- निर्देशों को अवश्य रूप से पढ़ लें। सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल से जुड़े स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। मंडल रेल प्रबंधक ने सलाह दी है कि गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद रेलयात्रियों को वहां की राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य तौर पर होगा। वहीं जहां तक संभव हो यात्री कोरोना की नेगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर ही सफर करें और उनकी जांच रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर की ही होनी चाहिए। इसके अलावा ट्रेन से उतरते समय और गेट से बाहर निकलते समय भी यात्रियों को पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखने के सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका