न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 जुलाई से 18+ वालों को मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि देश के सभी नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज अब फ्री में मिलेगी। आपको बता दे, देश में रोजाना 15,000 से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jul 2022 4:32:18

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 जुलाई से 18+ वालों को मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि देश के सभी नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज अब फ्री में मिलेगी। आपको बता दे, देश में रोजाना 15,000 से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में सभी को टीका लगे और समय रहते लगे, इसे देखते हुए सरकार ने बूस्टर डोज को 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए फ्री कर दिया है। हालांकि मुफ्त बूस्टर डोज फिलहाल 75 दिनों तक मिलने वाली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'भारत आजादी के 75 वीं वर्षगाठ मना रहा है। आजादी के अमृत काल के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दी जाएगी।'

अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रधनमंत्री ने बार-बार वैक्सीनेशन पर बल दिया है। आज एक बार फिर लगता है कि बूस्टर डोज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार साइंटफिक तरीके से फैसले लेती है खुद से फैसला नहीं लिया गया है। बिना राजनीतिक नफे नुकसान के ये फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि इस समय देश में 199 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

आपको बता दे, कुछ दिन पहले सरकार ने बूस्टर डोज लेने के अंतराल को भी घटा दिया था। पहले दो डोज लेने के 9 महीने बाद ही कोई बूस्टर लगवा सकता था, लेकिन अब उस समय को भी 6 महीना कर दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार देश में एक बार बढ़ने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 16,906 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ इस दौरान कोरोना से 45 व्यक्तियों की मौत भी हुई है। देश में इस दौरान 15,447 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो गए हैं। अब तक देश में कोविड संक्रमित होने के बाद कुल 4,30,11,874 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब रोजाना पॉजिटिविटी रेट 3.68% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.26% है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला