Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में नए साल के 13 दिन और कोरोना, 6.69 लाख जांच में हर 13वां सैंपल निकला संक्रमित

रदेश में कोरोना ने अपनी स्पीड बढ़ा दी हैं और आंकड़ों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैं। बात करें नए साल के शुरूआती 13 दिनों की तो प्रदेश में 6.69 लाख जांच की गई जिसमें 51 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Jan 2022 3:37:10

राजस्थान में नए साल के 13 दिन और कोरोना, 6.69 लाख जांच में हर 13वां सैंपल निकला संक्रमित

प्रदेश में कोरोना ने अपनी स्पीड बढ़ा दी हैं और आंकड़ों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैं। बात करें नए साल के शुरूआती 13 दिनों की तो प्रदेश में 6.69 लाख जांच की गई जिसमें 51 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। राजस्थान में गुरुवार को 9881 नए केस मिले हैं, जबकि 7 मरीजों की मौत हुई है। एक दिन में इतनी मौतें 6 महीने से ज्यादा समय के अंतराल के बाद हुई है। आखिरी बार 2 जुलाई को प्रदेश में एक दिन में 7 मौत दर्ज हुई थी।
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक राज्य में पिछले 13 दिनों में 6 लाख 69 हजार 387 लोगों के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनमें से 51,491 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है यानी हर 13वां व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। राज्य में जिलेवार स्थिति देखें तो जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर में भी स्थिति खराब है। यहां हर 8वें या 9वें व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव निकल रहा है। हालांकि इस मामले में अभी जालौर, करौली की स्थिति बहुत अच्छी है। जालोर में पिछले 13 दिन में 13 हजार 76 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल 2 लोग ही पॉजिटिव निकले। वहीं करौली में 10,373 में से 8 जने ही पॉजिटिव मिले। जयपुर समेत 18 जिले ऐसे रहे जहां 100 से ज्यादा केस मिले, जबकि 10 ऐसे जिले हैं, जहां 50 से 100 के बीच मरीज मिले है। राजस्थान में 13 जनवरी को 33 में से 12 जिले ऐसे रहे, जहां यह दर 10 फीसदी से 27 फीसदी के बीच रही। सबसे ज्यादा संक्रमण दर 27.53 फीसदी बीकानेर में थी। वहीं कोटा में 25.25, भरतपुर में 20.45, जोधपुर में 18.86, जयपुर 17.93, बाड़मेर में 16.84, अलवर 15.98, उदयपुर 15.48, सवाई माधोपुर 14.64, जैसलमेर 14.03, पाली 13.22 और भीलवाड़ा में 11.26 फीसदी संक्रमण दर दर्ज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका