न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व रॉ प्रमुख की किताब से उठा विवाद, फारूक अब्दुल्ला ने आरोपों को बताया ‘सस्ती चाल’

पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत की नई किताब 'द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाय' ने जम्मू-कश्मीर की सियासत में हलचल मचा दी है। किताब में फारूक अब्दुल्ला पर किए गए दावों को उन्होंने सिरे से खारिज किया, जबकि दुलत ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कभी भी फारूक अब्दुल्ला के अनुच्छेद 370 को समर्थन देने का दावा नहीं किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:06:14

पूर्व रॉ प्रमुख की किताब से उठा विवाद, फारूक अब्दुल्ला ने आरोपों को बताया ‘सस्ती चाल’

श्रीनगर। पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत की नई किताब 'द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाय' ने जम्मू-कश्मीर की सियासत में हलचल मचा दी है। किताब में किए गए दावों को राष्ट्रीय कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सिरे से खारिज करते हुए इन्हें “सस्ती प्रचार रणनीति” बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब की बिक्री बढ़ाने के लिए उनके नाम और अनुच्छेद 370 को लेकर भ्रामक बातें गढ़ी गई हैं।

दुलत ने अपनी किताब में लिखा है कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने सार्वजनिक तौर पर विरोध जरूर जताया, लेकिन निजी बातचीत में वह फैसले के समर्थन में थे। इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "यह लेखक की कल्पना है, ना कि सच्चाई। हम तो उस समय हिरासत में थे क्योंकि हमारा रुख पहले से ही सरकार को मालूम था।"

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ना तो उन्होंने और ना ही उनकी पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाने की किसी भी कोशिश को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा, “नेशनल कांफ्रेंस का भाजपा से नज़दीकी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं था। दुलत का यह दावा भी झूठ का पुलिंदा है।”

पूर्व रॉ चीफ ने दी सफाई

विवाद बढ़ने पर ए.एस. दुलत ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी किताब में कहीं भी यह नहीं लिखा गया कि फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “यह किताब डॉ. साहब (फारूक) के प्रति सम्मान है, आलोचना नहीं। मैंने सिर्फ यह कहा है कि केंद्र को अगर यह फैसला लेना ही था तो कम से कम भरोसे में तो लेते, ना कि नेताओं को नजरबंद कर देते।”

उन्होंने यह भी जोड़ा, “जो बातें मीडिया में चल रही हैं, वह किताब का गलत व्याख्यान है। फारूक अब्दुल्ला ने कभी समर्थन नहीं किया — और न ही मैंने ऐसा लिखा है।"

सज्जाद लोन ने दुलत के दावे पर जताई सहमति

वहीं पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने कहा कि वह दुलत की बातों से चौंके नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं पहले ही समझ गया था कि 4 अगस्त 2019 को पीएम से हुई मुलाकात कोई रहस्य नहीं थी। मैं कल्पना कर सकता हूँ कि फारूक साहब ने कहा होगा—‘हमें रो लेने दीजिए, आप अपना काम कीजिए। हम आपके साथ हैं।’ लगता है 2024 का इनाम, 2019 में दिए गए समर्थन का फल है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री