न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली की तैयारी शुरू की, आतंकवाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

जयपुर में 28 अप्रैल को होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। आतंकवाद की निंदा, शहीदों को श्रद्धांजलि, और पाकिस्तान को जवाब देने की बात कही गई। रंधावा ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर राजनीति का आरोप लगाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 9:05:02

कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली की तैयारी शुरू की, आतंकवाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 28 अप्रैल को जयपुर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली "संविधान बचाओ रैली" की तैयारियों के तहत गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में आतंकवादी हमलों में शहीद हुए लोगों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आतंकवादी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों को मिलकर पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान और पंजाब पाकिस्तान से सटे हुए राज्य हैं और पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध चला रहा है, लेकिन हम उसका जवाब नहीं दे पा रहे।

रंधावा ने 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए थे और अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाएं ताकि वह कभी भी हमारे देश की ओर आंख उठाकर न देख सके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था कि भारत कभी भी झुकेगा नहीं।

भाजपा को राजनीति से बचने की सलाह

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवादी हमले के बाद हमें एकजुट होकर पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने नेताओं के पोस्टर-बैनर का प्रचार कर रही है, जो राजनीति के लिए गलत है। रंधावा ने मोदी सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के जरिए खुद का बचाव करती है, जबकि अब उसे देश की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए।

अग्निवीर योजना पर सवाल


रंधावा ने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह योजना बंद होनी चाहिए और उसकी जगह नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि चार साल की नौकरी के लिए कोई अपनी जान जोखिम में क्यों डालेगा। रंधावा ने कहा कि भारतीय सेना में जब जंग होती है तो वहां 'जय श्री राम', 'अल्लाह हू अकबर', और 'वाहेगुरु दा खालसा, वाहेगुरु जी फ़तेह' जैसे नारे लगते हैं, जो भारतीय एकता और विविधता का प्रतीक हैं।

संविधान बचाओ अभियान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई थी। डोटासरा ने बताया कि अब सभी जिलों के प्रभारियों को अपने-अपने जिलों में जाकर रैली की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। रैली के बाद 17 मई से 30 मई तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

रैली में भीड़ लाने का लक्ष्य

जयपुर सहित आठ जिलों से एक-एक हजार कार्यकर्ताओं को रैली में लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इन जिलों में जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनू, चूरू और नागौर शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका