Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : वारदात से पहले पकडे गए 4 बदमाश, रच रहे थे पेट्रोल पंप पर लूट की साजिश

बदमाशों के पास से दो देसी कट्टे, 3 जिंदा कारतूस, चाकू व मिर्च पाउडर बरामद हुआ है। फरारी में आर्थिक तंगी दूर करने के लिए ये बदमाश रायपुरा पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 3:50:18

कोटा : वारदात से पहले पकडे गए 4 बदमाश, रच रहे थे पेट्रोल पंप पर लूट की साजिश

बीते दिन शहर की उद्योग नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हैं जो कि पेट्रोल पंप पर लूट की साजिश रच रहे थे। बदमाशों के पास से दो देसी कट्टे, 3 जिंदा कारतूस, चाकू व मिर्च पाउडर बरामद हुआ है। फरारी में आर्थिक तंगी दूर करने के लिए ये बदमाश रायपुरा पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया।
उद्योग नगर थाना सीआई प्रमेन्द्र रावत ने बताया कि बदमाश इमरान उर्फ दिल्ली(29), सूरज सिंह (22), महेंद्र उर्फ मेढ़की (25), कन्हैया( 27) व एक बाल अपचारी रायपुरा पेट्रोल पंप पर डकैती डालने के फिराक में थे। इनमें से 4 बदमाशों को गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। महेंद्र के खिलाफ विभिन्न थानों में 19, इमरान के खिलाफ 13 व कन्हैया के खिलाफ 8 मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में इमरान उर्फ दिल्ली, डबल मर्डर में आजीवन कारावास की सजा में दिसम्बर माह में पेरोल पर आया था। जो वापस जेल नहीं गया, पेरोल से फरार हो गया था। पुलिस ने इमरान उर्फ दिल्ली पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। बीती 5 मार्च को रात में गोविंद नगर में सरे राह आसिफ नामक युवक पर फायरिंग की घटना हुई थी। बदमाश इमरान उर्फ दिल्ली ने फरारी काटने के लिए महेंद्र उर्फ मेढ़की का सहयोग लिया। महेंद्र व आसिफ में रंजिश चल रही थी। महेंद्र ने इमरान से मिलकर आसिफ से बदला लेने के लिए हथियार खरीदे। सूरज व एक बाल अपचारी ने मिलकर आसिफ पर सरे राह दो फायर किए। लेकिन गोली आसिफ को नहीं लगी बल्कि आसिफ के दोस्त आयुष के हाथ को छूकर निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद इमरान उर्फ दिल्ली,महेंद्र,सूरज,कन्हैया व एक बाल अपचारी फरारी काट रहे थे। फरारी के दौरान तंगी दूर करने के लिए पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की तैयारी में थे। पुलिस ने उम्मेदगंज रोड के किनारे बने भैरू मंदिर से बदमाशों को पकड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका