न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार और पुलिस के बीच 11 माँगों पर बनी सहमति, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा पार्थिव शरीर, हनुमानगढ़ के भादरा में आज अंतिम संस्कार

अब समर्थकों ने उनके पार्थिव शरीर को जयपुर के राजमंदिर सिनेमा के नजदीक स्थित राजपूत सभा भवन में रखवाया है और वहीं पर बड़ी संख्या में समर्थक अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस हत्याकांड के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 11:54:32

परिवार और पुलिस के बीच 11 माँगों पर बनी सहमति, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा पार्थिव शरीर, हनुमानगढ़ के भादरा में आज अंतिम संस्कार

जयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। परिवार और पुलिस के बीच ग्यारह मांगों पर सहमति बनी और उसके बाद सुखदेव सिंह की बॉडी को मैट्रो मास अस्पताल से एसएमएस अस्पताल लेकर आया गया। यहां पर रातों रात ही पुलिस ने विशेष अनुमति लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया और आज सवेरे पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया गया।

अब समर्थकों ने उनके पार्थिव शरीर को जयपुर के राजमंदिर सिनेमा के नजदीक स्थित राजपूत सभा भवन में रखवाया है और वहीं पर बड़ी संख्या में समर्थक अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस हत्याकांड के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दोनों शूटर्स की पहचान कर ली गई है और दोनों की लोकेशन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार और समर्थकों की मांग है कि इस तरह का काम करने वाले दोनों शूटर्स का पुलिस एनकाउंटर करे ताकि समाज में अच्छा मैसेज जा सके।

पुलिस भी शायद यही तैयारी कर रही है। यही कारण है कि आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर करने वाली पूरी टीम को इस केस की जिम्मेदारी दे दी गई है। जयपुर के राजपूत सभा भवन के अलावा जयपुर के सीकर रोड पर स्थित भवानी निकेतन में भी उनके पार्थिव शरीर को रखने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। उसके बाद पार्थिव शरीर को हनुमानगढ़ के भादरा ले जाया जाएगा और वहां पर उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, 15 अगस्त से पहले देशवासियों से की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- ज्यादातर मांगें मानीं, परीक्षाओं की जांच को तैयार

राहुल गांधी चर्चा से पीछे हट रहे हैं? कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना, झारखंड लाठीचार्ज पर भी मांगा जवाब

अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर

Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू

मेकअप से नहीं, इन 9 आसान उपायों से कम दिखेंगे आंखों के डार्क सर्कल

आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच

पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर

कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल

सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें राइस फेसवॉश, घर पर ही पाएं साफ और निखरी त्वचा

लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट

शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता