न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का हुआ ब्रेन हेमरेज, ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी (60) को ब्रेन हेमरेज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी को पहले मानसरोवर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां से उन्हें SMS हॉस्पिटल लाया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 5:31:02

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का हुआ ब्रेन हेमरेज, ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज

जयपुर। राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी (60) को ब्रेन हेमरेज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी को पहले मानसरोवर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां से उन्हें SMS हॉस्पिटल लाया गया। यहां ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डूडी के SMS लाने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूडी को देखने मानसरोवर के हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से उनकी सेहत की जानकारी ली। गौरतलब है कि रामेश्वर डूडी की गिनती राजस्थान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में होती है। वे 2018 में विधानसभा चुनाव हार गए थे।

ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजीव बगरहट्टा ने बताया- रामेश्वर डूडी की हालत नाजुक है। ब्रेन से क्लॉट निकाल दिया गया है। जिस हिस्से में डैमेज हुआ है। उसे भी रिपेयर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज हुआ है।

सुबह अचेत होकर गिर गए थे

डूडी के परिजनों ने बताया- आज सुबह 9 बजे वह घर पर अचेत होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में लाया गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद राजस्थान के टॉप डॉक्टर्स की टीम को यहां बुलाया गया। बता दें कि रामेश्वर डूडी साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी SMS हॉस्पिटल पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ SMS अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने न्यूरोलॉजी ऑपरेशन थिएटर एरिया में डॉक्टर्स की टीम और रामेश्वर डूडी के परिजनों से बातचीत की।

डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए

रामेश्वर डूडी वर्तमान में राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। नोखा के बिरमसर गांव में डूडी का पैतृक आवास है। डूडी के बीमार होने की सूचना मिलने पर डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए हैं। वहीं, नोखा में डूडी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं। रामेश्वर डूडी नोखा से विधायक, प्रधान भी रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट