न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महुवा में कांग्रेस ने भाजपा के बगावती को दिया टिकट, दौसा में दिया पायलट के खास को मौका

दौसा सामान्य विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर एसटी वर्ग से सचिन पायलट के करीबी मुरारीलाल मीना को मौका दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 9:51:19

महुवा में कांग्रेस ने भाजपा के बगावती को दिया टिकट, दौसा में दिया पायलट के खास को मौका

जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की दूसरी सूची में दौसा से मुरारीलाल मीना व लालसोट से परसादीलाल मीना को टिकट दिया है। दोनों कांग्रेस के पुराने चेहरे तथा वर्तमान में विधायक भी हैं, लेकिन महुवा में गत बार भाजपा से बगावत कर निर्दलीय जीतने वाले ओमप्रकाश हुड़ला को इस बार कांग्रेस ने टिकट देकर बड़ा दाव खेला है। हालांकि इसके संकेत मुख्यमंत्री ने दो दिन पूर्व दे दिए थे।

महुवा सामान्य विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार ओमप्रकाश हुड़ला चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इस बार दल अलग है। पहली बार हुड़ला ने भाजपा से चुनाव लड़ा था तथा राजपा की गोलमा देवी को हराकर जीत दर्ज की थी। दूसरी बार भाजपा से टिकट नहीं मिला तो हुड़ला ने निर्दलीय ताल ठोक दी और भाजपा के राजेन्द्र मीना को हराकर फिर जीत गए। इस बार अब कांग्रेस से ओमप्रकाश हुड़ला मैदान में आए हैं।

वहीं भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट पर कांग्रेस लगातार चार चुनाव हार चुकी है। स्थानीय कई नेता टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक को अपने पाले में लेकर इस बार जीत हासिल करने के लिए दाव चला है। हालांकि कांग्रेस के सामने अब स्थानीय कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को हुड़ला के साथ काम करने के लिए तैयार करने की चुनौती रहेगी।

लालसोट विधानसभा क्षेत्र से परसादीलाल मीना लगातार नवीं बार विधायक का चुनाव लड़ेंगे। वे पांच बार कांग्रेस व एक बार निर्दलीय चुनाव जीते चुके हैं तथा दो बार हार मिली है। वर्ष 1985 में परसादी ने जनता पार्टी के हरसहाय मीना, 1990 में जनता दल के मीठालाल मीना को, 1993 में भाजपा के रामकिशोर मीना, 1998 में भाजपा के कैलाश मीना को हराकर लगातार चार चुनाव जीते।

वर्ष 2003 में भाजपा के युवा चेहरे वीरेन्द्र मीना ने उन्हें मात दी। वर्ष 2008 में जब कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया तो उन्होंने निर्दलीय ताल ठोकी तथा समाजवादी पार्टी के बाबूलाल धानका को चुनाव हराकर विधानसभा में पहुंच गए। वर्ष 2013 में परसादीलाल को कांग्रेस से टिकट मिला, लेकिन राजपा के डॉ. किरोड़ीलाल मीना से मात्र 491 मतों से हार का सामना करना पड़ा। 2018 में भाजपा के रामबिलास मीना को हराकर विधायक बने थे। इस बार भी रामबिलास ही प्रतिद्वंदी हैं।

दौसा सामान्य विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर एसटी वर्ग से सचिन पायलट के करीबी मुरारीलाल मीना को मौका दिया है। 2018 में उन्होंने भाजपा के शंकरलाल शर्मा को हराकर जीत दर्ज की थी। हालांकि 2013 में कांग्रेस के टिकट पर वे मात खा चुके थे। इससे पूर्व बांदीकुई से 2003 तथा 2008 में दौसा से बसपा के टिकट पर विधायक का चुनाव जीते थे। दौसा से जीतने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए तथा 2008-2013 के कार्यकाल में राज्यमंत्री रहे।

वर्तमान सरकार में भी कृषि विपणन राज्यमंत्री हैं। टिकट की घोषणा होने के साथ ही मीना के खान भांकरी रोड स्थित आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया। माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। वहीं दौसा सीट से फिलहाल भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट