न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोटासरा का सीएम को काले झंडे दिखाने का ऐलान, सीकर एसपी को दी फोन पर फटकार

सीकर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के आरोप में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। गोविंद सिंह डोटासरा ने डीजीपी कार्यालय पर धरना दिया और सीकर एसपी को फटकार लगाई। पुलिस पर सीएमओ के दबाव में काम करने का आरोप।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 9:04:57

डोटासरा का सीएम को काले झंडे दिखाने का ऐलान, सीकर एसपी को दी फोन पर फटकार

जयपुर। सीकर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य कांग्रस नेताओं ने गुरुवार को डीजीपी कार्यालय के बाहर धरना दिया और सीकर एसपी को फोन पर फटकार लगाई। डोटासरा ने एसपी को फोन कर कहा कि, "जो एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को आपने गिरफ्तार किया है, उसे आप ऐसे पेश कर रहे हैं जैसे वह हत्या या बलात्कार के आरोपी हों।"

डोटासरा ने एसपी से कहा, "काले झंडे दिखाने पर क्या हुआ? अब सुनिए, अगर सीएम सीकर आते हैं, तो हम सभी, गोविंद सिंह डोटासरा, राजेंद्र पारीक, हकम अली और अन्य सभी काले झंडे दिखाएंगे। आप हमें गिरफ्तार कर सकते हैं। जहां-जहां भी सीएम राजस्थान में जाएंगे, हम काले झंडे दिखाएंगे।"

उनका आरोप था कि सीकर एसपी मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के दबाव में काम कर रहे हैं। डोटासरा ने फोन पर एसपी को कहा, "आप सीएमओ के कहने पर काम कर रहे हैं, जो कह रहा है कि उन्हें पीटकर मुर्गा बना दो, उन्हें दो दिन तक अदालत में पेश मत करो और उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर दो।"

इसके अलावा, डोटासरा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ओमप्रकाश नागा को दो दिनों तक प्रताड़ित किया और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मामले को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "सीकर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के आरोप में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को गिरफ्तार करना और उन्हें गंभीर अपराधी की तरह पेश करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।"

गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस राज्य सरकार के दबाव में आकर कानून का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने राजस्थान सरकार, गृह सचिव और डीजीपी से अपील की कि वे इस तरह की गैर-लोकतांत्रिक कार्रवाइयों को तुरंत रोकें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?