न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 4 और घोषित उम्मीदवारों को बदला, अब तक 7 सीटों पर किया बदलाव

मध्य प्रदेश में कई सीटों पर बगावत और नाराजगी झेल रही कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस ने बुधवार को एक और सूची जारी करते हुए चार सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 1:12:11

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 4 और घोषित उम्मीदवारों को बदला, अब तक 7 सीटों पर किया बदलाव

भोपाल। मध्य प्रदेश में कई सीटों पर बगावत और नाराजगी झेल रही कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस ने बुधवार को एक और सूची जारी करते हुए चार सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। कांग्रेस ने सुमावली, पपिरिया, बड़नगर और जावरा सीट के उम्मीदवारों में बदलाव किए हैं। इन सीटों पर पहले घोषित उम्मीदवारों को हटाकर नए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

इन सभी सीटों पर पहली लिस्ट में उम्मीदवार घोषित किए गए थे। सुमावली सीट पर अब अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दिया गया है, जबकि पहले कुलदीप सिकरवार को प्रत्याशी बनाया गया था। पिपरिया (एससी) सीट पर गुरु चरण खरे का टिकट कट गया है। अब उनकी जगह पार्टी ने वीरेंद्र बेलवंशी को उम्मीदवार बना दिया है।

बड़नगर सीट पर पार्टी ने अब मुरली मोरवाल को उतारने का फैसला किया है। यहां पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया था। जावरा सीट पर बदलाव करते हुए अब वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया। पहले हिम्मत श्रीमल को टिकट दिया गया था।

टिकट की घोषणा के बाद अंतरकलह का सामना कर रही कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही थी लगातार कांग्रेस के विधानसभा चुनाव के दावेदार वरिष्ठ नेताओं से मिलकर टिकट बदलने की मांग कर रहे थे ऐसे में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जो टिकट जारी किए गए उन सीटों में चार सीटों को लेकर फैसला सामने आया है जहां कांग्रेस प्रत्याशियों को बदल दिया गया है।

बीते दिन बदले थे तीन प्रत्याशी

इससे पहले बीते दिनों तीन प्रत्याशी बदले गए थे। कांग्रेस ने तीसरी सूची में बदलाव करते हुए कमलनाथ सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे नर्मदा प्रसाद प्रजापति को नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ राजेंद्र भारती और पिछोर से जहां से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है।

क्यों बदलाव को मजबूर हुई कांग्रेस

दरअसल, इन सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद से पार्टी को अपनों की नाराजगी और बगावत का सामना करना पड़ रहा था। छिंदवाड़ा से आने वाले गुरुचरण खरे को पिपरिया से उतारते ही उनका विरोध शुरू हो गया था। वहीं, सुमावली से टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेता अजब सिंह कुशवाहा तो इतने नाराज हो गए कि उन्होंने बसपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। अब पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया है। इसी तरह जावरा में भी श्रीमाल का विरोध हो रहा था।

भाजपा के सामने भी चुनौती

कांग्रेस ने इससे पहले तीन बार में प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए थे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। कांग्रेस की तरह भाजपा को भी कई सीटों पर नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नाराज नेताओं को मनाने में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?