Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस-भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नजर आया वसुंधरा राजे और सचिन पायलट का दबदबा

कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दोनों पार्टियों की सूची में इनके बगावती नेताओं वसुंधरा राजे और सचिन पायलट का दबदबा नजर आया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 6:09:39

कांग्रेस-भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नजर आया वसुंधरा राजे और सचिन पायलट का दबदबा

जयपुर। कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दोनों पार्टियों की सूची में इनके बगावती नेताओं वसुंधरा राजे और सचिन पायलट का दबदबा नजर आया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जोधपुर की सरदारपुरा सीट से और उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट को टोंक से अपना उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ चूरू की बजाय तारानगर से चुनाव लड़ेगे। राठौड़ पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा की सूची में सबसे सेफ सीट मानी जा रही सांगानेर सीट से भजन लाल शर्मा को उतारा गया है, यहां मौजूदा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी का टिकट काटा गया है।

वहीं हाल ही में भाजपा में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को नागौर से पार्टी ने टिकट दिया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया है। विश्वराज सिंह के सामने कांग्रेस से मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी होंगे।

रोचक होगा मालवीय नगर सीट का मुकाबला


कांग्रेस ने इस बार जयपुर शहर की प्रतिष्ठित मानी जा रही मालवीय नगर सीट से अर्चना शर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने मालवीय नगर विधानसभा सीट से एक बार फिर से कालीचरण सर्राफ को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा द्वारा जारी दूसरी सूची में जैसे कालीचरण सर्राफ का नाम मालवीय नगर सीट के लिए घोषित हुआ, वैसे ही उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा समर्थकों का कहना है कि इस बार भी मालवीय नगर से कालीचरण ही जीतेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सांगानेर से भाजपा के भजनलाल शर्मा के सामने पुष्पेन्द्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है। पुष्पेन्द्र पिछले कई सालों से सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे हैं।

कांग्रेस-भाजपा की सूची में पायलट व वसुंधरा राजे का दबदबा

कांग्रेस-भाजपा की दूसरी सूची में कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट व भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कई करीबी नेताओं को मौका मिला है । प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक डोगरा, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, सिद्धि कुमारी, हेम सिंह भड़ाना, सिद्धि कुमारी, अनिता भदेल, कन्हैया लाल का नाम शामिल हैं।

पूर्व मंत्रियों को टिकट, कई की सीट बदली

भाजपा की दूसरी सूची में पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, कालीचरण सराफ समेत कई पूर्व मंत्री शामिल हैं। जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है। पहली सूची में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था।
कांग्रेस की सूची


नोहर— अमित चाचाण

कोलायत— भंवरसिंह भाटी

सादुलपुर — कृष्णा पूनिया

सुजानगढ़— मनोज मेघवाल

मंडावा— रीटा चौधरी

लक्ष्मणगढ़— गोविंद सिंह डोटासरा

विराटनगर— इंद्रराज सिंह गुर्जर

मालवीय नगर— अर्चना शर्मा

सांगानेर— पुष्पेंद्र भारद्वाज

मुंडावर— ललित कुमार यादव

अलवर ग्रामीण— टीकाराम जूली

सिकराय— ममता भूपेश

सवाई माधोपुर— दानिश अबरार

टोंक— सचिन पायलट

लाडनूं— मुकेश भाकर

डीडवाना— चेतन सिंह चौधरी

जायल— मंजू देवी

डेगाना— विजयपाल मिर्धा

परबतसर— रामनिवास गवारिया

ओसियां— दिव्या मदेरणा

सरदारपुरा— अशोक गहलोत

जोधपुर— मनीष पंवार

लूणी— महेंद्र विश्नोई

बायतू— हरिश चौधरी

वल्लभनगर— प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत

डूंगरपुर— गणेश घोघरा

बागीदौरा— महेंद्रजीत सिंह मालवीय

कुशलगढ़— रमिला खड़िया

प्रतापगढ़— रामलाल मीणा

भीम— सुदर्शन सिंह रावत

नाथद्वारा— सीपी जोशी

मांडलगढ़— विवेक धाकड़

हिंडोली— अशोक चांदना


भाजपा की सूची


रायसिंहनगर - बलवीर सिंह लूथरा

अनूपगढ़ - संतोष बावरी

सांगरिया - गुरदीप सिंह शहपीणी

पीलीबंगा - धर्मेद्र मोची

नोहर - अभिषेक मटोरिया

बीकानेर पश्चिम - जेठानंद व्यास

बीकानेर पूर्व - सिद्धि कुमारी

लूणकरणसर- सुमित गोदारा

नोखा -बिहारीलाल विश्नोई

तारानगर - राजेंद्र राठौड़

चूरू - हरसाल सहारण

रतनगढ़ - अभिनेष महर्षि

सूरजगढ़ - संतोष अहलावत

धोद - गोवर्धन वर्मा

नीमकाथाना - प्रेमसिंह बाजोर

श्रीमाधोपुर - झाबर सिंह खर्रा

चौमू - रामलाल शर्मा

फुलेरा - निर्मल कुमावत

अंबेर - सतीश पूनिया

मालवीय नगर -कालीचरण सराफ

सांगानेर - भजनलाल शर्मा

बगरू - कैलाश चंद वर्मा

चाकसू - रामावतार बैरवा

मुंडावर - मंजीत धर्मपाल बैरवा

थानागाजी -हेमसिंह भडाना

अलवर शहर - संजय शर्मा

डीग-कुम्मेहर - डॉ शैलेश सिंह

धोलपुर - शिवचरण कुशवाह

खंडार - जितेंद्र गोठवाल

मालपुरा - कन्हैया लाल चौधरी

पुष्कर - सुरेश सिंह रावत

अजमेर उत्तर - वासुदेव देवनानी

अजमेर दक्षिण - अनिता भदेल

नसीरााबाद - रामस्वरूप लांबा

ब्यावार - शंकर सिंह रावत

जायल - डॉ मंजू बाघमार

नागौर - ज्योति मिर्धा

मेड़ता - लक्ष्मण राम मेघवाल

मकराना - सुमित भींचर

परबतसर - मानसिंह किनसरिया

नावां - विजय सिंह चौधरी

जैतारण -अविनाश गहलोत

सोजत - शोभा चौहान

पाली - ज्ञानचंद पारख

बाली - पुष्पेंद्र सिंह राणावत

समेरपुर - जोराराम कुमावत

सूरसागर - देवेंद्र जोशी

पोकरण - महंत प्रतापपुरी महाराज

सिवाना - हम्मीर सिंह भायल

चौहटन - आदुराम मेघवाल

आहौर - छगन सिंह राजपुरोहित

जालोर - जोगेश्वर गर्ग

सिरोही - ओटाराम देवासी

पिंडवाड़ा आबू - समाराम गरासिया

रेवदर - जगसीराम कोली

गोगुंदा - प्रपातराम गमेती

झाडौल - बाबूलाल खराड़ी

उदयपुर ग्रामीण - फूल सिंह मीणा

उदयपुर - ताराचंद जैन

सलूम्बर - अमृतलाल मीणा धारियाबाद

आसपुर - गोपी चंद मीणा

घाटोल - मानशंकर निनामा

गढ़ी - कैलाश चंद्र मीणा

चित्तौड़गढ़ - नरपतसिंह राजवी

निम्बाहेड़ा - श्रीचंद कृपलानी

बाड़ी सादडी - गौतम सिंह डाक

प्रतापगढ़ - हेमंत मीणा

कुम्भलगढ़ - सुरेंद्र सिंह राठौड़

राजसमंद - दीप्ति माहेश्वरी

नाथद्वार - कुंवर विश्वराज मेवाड

आसीन्द - झब्बर सिंह सांखला

भीलवाड़ा - विठ्ठलशंकर अवस्थी

जहाजपुर - गोपीचंद मीणा

माण्डलगढ़ - गोपाल लाल शर्मा

बूंदी - अशोक डोगरा

सांगोद - हीरालाल नागर

कोटा दक्षिण - संदीप शर्मा

छाबडा - प्रताप सिंह सिघवी

डग (अजा) - कालूराम मेघवाल

झालरापाटन - वसुंधरा राजे

खानपुर - नरेंद्र नागर

मनोहर थाना - गोविंद रानीपुरिया

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका