Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर : असंतुलित होकर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, दो भाइयों समेत 4 की मौत

डूंगरपुर में NH 48 पर बीते दिन भयानक हादसा देखने को मिला जहां तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पलटते हुए 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 10:55:19

डूंगरपुर : असंतुलित होकर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, दो भाइयों समेत 4 की मौत

डूंगरपुर में NH 48 पर बीते दिन भयानक हादसा देखने को मिला जहां तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पलटते हुए 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक महिला सहित अन्य 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों और घायलों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बिछीवाड़ा थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि सात लोग कार में सवार होकर अहमदाबाद में अपने रिश्तेदार के घर पूर्वज पूजन के लिए जा रहे थे। सभी उदयपुर जिले के रहने वाले है।
थानाधिकारी ने बताया कि उदयपुर से आ रही एक कार अहमदाबाद जा रही थी। आरा मोड़ के पास तेज गति और बारिश के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सर्विस लेन पर दो बार पलटी खाते हुए 15 फीट खाई में जा गिरी। राहगीरों ने पुलिस का सूचना देकर कार सवार 7 लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। एक-एक कर सातों लोगों को बाहर निकाला गया, मगर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की कुल संख्या 4 हो गई। हादसे में 1 महिला सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिछीवाड़ा से डूंगरपुर अस्पताल रैफर किया गया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में मानाजी (60 ) पुत्र दोलाजी डांगी, सवा (70) पुत्र दोलाजी डांगी निवासी खेमरियो की भागल, देवाजी (65) पुत्र केशाजी डांगी निवासी बोलियों की भागल, सुंदरलाल (65) पुत्र छगनलाल जैन निवासी हिरण मगरी सेक्टर 3 उदयपुर की मौत हो गई। मृतक मानाजी व सवा दोनों सगे भाई है। हादसे में गंभीर घायल नारायण (35) पुत्र भागाजी गायरी निवासी लकड़वास, भवंरदेवी (62) पत्नी सुंदरलाल जैन निवासी हिरण मगरी सेक्टर 3 उदयपुर व ललित (60) पुत्र शांतिलाल जैन निवासी जिंक स्मेल्टर उदयपुर है। हादसे में घायल भंवरदेवी के पति सुंदरलाल की भी मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका