न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कोरोना जांच के नाम पर लेते 1000 रुपए, बिना सैंपल जांचे देते थे फर्जी रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

एक मामले में मंगलवार को शिप्रापथ थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं जो कोरोना जांच के नाम पर ठगी को अंजाम देते थे और सैंपल लेकर फेंक देते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 1:08:01

जयपुर : कोरोना जांच के नाम पर लेते 1000 रुपए, बिना सैंपल जांचे देते थे फर्जी रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

इस कोरोना महामारी के समय में भी लोग अपने गलत मंसूबो को सिद्ध करने में लगे हुए हैं और कोरोना को ठगी का जरिया बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को शिप्रापथ थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं जो कोरोना जांच के नाम पर ठगी को अंजाम देते थे और सैंपल लेकर फेंक देते थे। पुलिस ने यह कारवाई लैब संचालक सीताबाड़ी निवासी दिशेभ गुप्ता द्वारा सोमवार को दर्ज करवाई रिपोर्ट पर की हैं। रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि उनकी लैब के लेटर हैड पर किसी ने फर्जी कोरोना रिपोर्ट तैयार करके एक व्यक्ति को दे दी। जब उस व्यक्ति ने लैब संचालक से शिकायत की थी। उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच की तो सामने आया कि ये रिपोर्ट वास्तव में फर्जी निकली। उसके बाद पुलिस टीम ने सैंपल लेने व्यक्ति के संबंध में पूछताछ करके जांच की तो सामने आया कि अभिषेक शहर के अलग-अलग इलाके से लोगों के काेरोना सैंपल लेता है। उसके बाद पुलिस ने अभिषेक व उसके साथी निखिल को गिरफ्तार कर लिया।

अभिषेक नामी लैब में काम कर चुका और निखिल एडिटिंग का एक्सपर्ट

पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक शहर की दो नामी लैब के नाम से सैंपल कलेक्ट करता है। घर से सैंपल कलेक्ट करने की एवज में वह 800 से 1000 रुपए लेता है। अभिषेक सैंपल लेने के बाद उसे किसी सुनसान जगह पर कचरे में फेंक देता है और पीड़ित व्यक्ति का नाम व अन्य डिटेल वॉट्सएप के जरिए अपने साथी मानसरोवर स्थित दूसरी लैब में काम करने वाले निखिल के पास भेज देता है। जहां पर निखिल पहले आई हुई किसी रिपोर्ट की पीडीएफ फाइल को ऑनलाइन पीडीएफ एडिटर के जरिए नाम व अन्य डिटेल बदलकर फर्जी रिपोर्ट तैयार करता था।

उसके बाद अभिषेक उक्त रिपोर्ट सैंपल देने वाले व्यक्ति को भिजवा देता था। अब पुलिस टीमें आरोपियों से अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी व्यक्ति से ज्यादा पैसे लेकर जान बूझकर गलत रिपोर्ट बनाई है क्या? पकड़ा गया आरोपी अभिषेक लैब टैक्निशयन का डिप्लोमा किया हुआ है। इसलिए वह मार्केट से सैंपल कलेक्टर करने का काम देखता है। अब पुलिस जांच कर रही है कि ये गिरोह अब तक कौनसी-कौनसी लैब के नाम से कितनी रिपोर्ट बना चुके है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पहले शहर की एक नामी लैब पर काम करता था। जहां से कुछ माह पहले ही हटा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल